कालापीपल(बबलू जायसवाल)सदगुरु कबीर
धर्मदास वंशावली मिशन(केडीवी)के सानिध्य में जीव दया और आत्म पूजा के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही सदगुरु कबीर नवोदय यात्रा का 19 जून 2025 को कालापीपल में भव्य स्वागत किया गया,मध्यप्रदेश में यह यात्रा 2 जून को अमरकंटक से प्रारंभ हुई थी,जिसका यह एक विशेष पड़ाव रहा,इस पावन अवसर पर कबीर पंथ के16 वें वंशाचार्य पंत श्री हजूर उदितमुनी नाम साहेब का
आगमन हुआ,पंत श्री ने प्रताप गार्डन स्थित धर्मसभा में प्रवचन देते हुए मानव समाज को प्रेम,करुणा और दया के मार्ग पर चलने का संदेश दिया,उन्होंने कहा कि जीव दया और आत्म पूजा ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है। पंत श्री ने सभी को सप्त अहिंसा का पालन कर समरसता और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर साहिब बंदगी साहिब के जयकारों से समूचा
कालापीपल गूंज उठा,आयोजन में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पंवार,नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे,धर्मसभा का संयोजन केडीवी मिशन के जिला प्रतिनिधि व समाजसेवियों द्वारा किया गया,समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से सदगुरु कबीर साहेब द्वारा बताए प्रेम,दया और आत्म भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया..!


