• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने बचैया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं 65 ग्रामीणों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश बचैया में हुई झमाझम बारिश के बाद भी कलेक्टर ने धैर्य पूर्वक सुनीं समस्याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
June 19, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने बचैया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं 65 ग्रामीणों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश  बचैया में हुई झमाझम बारिश के बाद भी कलेक्टर ने धैर्य पूर्वक सुनीं समस्याएं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बचैया में गुरुवार को आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ही शुरू हुई झमाझम बारिश के बीच  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव को ग्रामीणों ने खुल कर अपनी समस्याएं और शिकायतों से अवगत कराया।

कलेक्टर श्री यादव ने भी आस-पास एवं दूरदराज क्षेत्रों से आए 65 ग्रामीणों से जीवंत-संवाद कर धैर्य और इत्मिनान से समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

     लोक सुनवाई में ग्रामीणों ने सड़क, भवन, पानी, बिजली ट्रांसफार्मर जैसी जरूरतों की मांग संबंधी आवेदन पत्र कलेक्टर श्री यादव को सौंपे। इसके अलावा राजस्व आवेदन पत्रों में सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, ई-केवाईसी आदि से संबंधित समस्याएं कलेक्टर को प्रमुखता से बताईं गईं।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत और एस डी एम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया भी मौजूद रहे।

भू-आबादी में नाम दर्ज करायें

     लोक सुनवाई के दौरान भू -आबादी में नाम दर्ज कराने संबंधी 4-5 आवेदन पत्र प्राप्त हुये । यहां ग्राम बचैया निवासी कमलेश बर्मन पिता रमेश प्रसाद, नरेन्‍द्र कुमार नुनिया पिता आनंद प्रसाद, संत कुमार नुनिया पिता आनंद प्रसाद एवं कल्‍लू लोधी पिता बुद्धूलाल ने अपने-अपने आवेदन देते हुए बताया कि हम लोग यहां 60 के दशक से रह रहें हैं। भूमि हमारे कब्‍जे में है परंतु हमें भू-आबादी का पट्टा नहीं मिल पा रहा है। हम सभी पट्टा विहीन है। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने तहसीलदार को समय-सीमा में नियमानुसार कार्यवाही कर शिकायत के निराकरण के निर्देश दिए।

भूमि में कब्‍जा दिलायें

     बचैया निवासी सुरेंद्र सिंह ने कलेक्‍टर श्री यादव को बताया कि मेरी भूमि जो मैंने पंजीकृत विक्रयपत्र के द्वारा क्रय की है उस पर बसंत सिंह पिता रघुवीर सिंह द्वारा कब्‍जा कर लिया गया था। मैंने भूमि का विधिवत सीमांकन करवाया एवं तहसीलदार के समक्ष आवेदन दिया। तहसीलदार द्वारा मेरे पक्ष में फैसला दिया गया परंतु अभी तक मुझे कब्‍जा प्राप्‍त नहीं हो सका हैं। इस पर कलेक्‍टर श्री यादव ने एसडीएम को समय-सीमा में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

वन भूमि बताकर किया जा रहा परेशान

     बचैया निवासी मनोज कुमार ने आवेदन देते हुए बताया कि मैं भूमिहीन हूँ एवं शासकीय भूमि पर काबिज हूँ। इस भूमि पर कृषि कर मैं जीवन यापन करता हूँ परंतु, वन विभाग द्वारा इस जमीन को वन भूमि बताकर खाली करने कहा जा रहा है। हमारे पास इस भूमि के अतिरिक्त जीवन यापन का कोई अन्‍य साधन नहीं है। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम को समय-सीमा में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*स्टेशन रोड स्थित गीता एजेंसी अगरबत्ती, मोमबत्ती दुकान मे लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी*  *महापौर श्रीमती सूरी पार्षद साथियों के साथ मौके पर उपस्थित रहकर दे रही आवश्यक निर्देश*

*स्टेशन रोड स्थित गीता एजेंसी अगरबत्ती, मोमबत्ती दुकान मे लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी* *महापौर श्रीमती सूरी पार्षद साथियों के साथ मौके पर उपस्थित रहकर दे रही आवश्यक निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d