पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में शुजालपुर”कायस्थ समाज”ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा..!
कालापीपल(बबलू जायसवाल)शुजालपुर में आज भगवान चित्रगुप्त तथा हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने वाले करने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए,मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन शुजालपुर एसडीएम
अर्चना सिंह को सोपा गया,इससे पूर्व भी कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा-रानी पर अशोभानीय टिप्पणी की थी जिस पर उन्होंने वृंदावन जाकर नाक रगड़कर माफी मांगी थी,पंडित मिश्रा पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की गई है,ताकि भविष्य में इस प्रकार की गलत टिप्पणी नहीं कर सके,शुजालपुर कायस्थ समाज के सभी समाजजनों एसडीएम करले पहुंचकर ज्ञापन सोपा,वहीं पर चित्रचार संपादक विनोद सक्सेना ने बताया कि माफी से काम नहीं चलेगा भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में जाकर नाक रगड़कर माफी मांगना होगी,तब कहीं जाकर समाजजन उनको माफ करेगा…!


