मध्यप्रदेश के जंगल हमेशा से ही वन्यजीवों की प्रिय आश्रय स्थली रहे हैं। यहां वन्यजीवों के लिए पहले से और अधिक सुरक्षित व अनुकूल वातावरण बनाने की दृष्टि से जामनगर, गुजरात स्थित ‘वनतारा’ का अवलोकन किया।
वन्यजीवों के संरक्षण और पुनर्वासन के लिए वहां किए जा रहे नवाचार आधारित प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय हैं।
मुझे प्रसन्नता है कि वन्यजीवों के कल्याण के लिए हो रहे कार्यों के अतिरिक्त प्रदेश के सभी संभागों में अत्याधुनिक वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर भी स्थापित करने जा रहे हैं।


