• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” उत्सव बुधवार को* *ग्रामीण पर्यटन को सशक्त करने के लिए होंगे 4 महत्वपूर्ण एमओयू* *कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में झलकेगा मध्यप्रदेश का आतिथ्य सत्कार*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 17, 2025
in top
0
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” उत्सव बुधवार को*  *ग्रामीण पर्यटन को सशक्त करने के लिए होंगे 4 महत्वपूर्ण एमओयू*  *कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में झलकेगा मध्यप्रदेश का आतिथ्य सत्कार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

ग्रामीण पर्यटन के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन*

*कला और शिल्प एक दिवसीय प्रदर्शनी आमजन के लिए 11 से 2 बजे तक*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार व आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने के उद्देश्य से 18 जून को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्य स्तरीय उत्सव में ग्रामीण पर्यटन के श्रेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हितधारकों और सहयोगियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, श्री शिव शेखर शुक्ला ने “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति, विरासत, तीज-त्योहार, पर्व और स्वादिष्ट खान-पान का अनुभव ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे करीब से देखने को मिलता है। आज के समय में पर्यटक शांति की तलाश में मध्यप्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण परिवेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश की रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन वेबसाइट की ई-लॉन्चिंग भी इस अवसर पर की जाएगी। साथ ही उत्सव में सर्वश्रेष्ठ 6 होमस्टे (3 ग्रामीण, 3 नगरीय) को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे, साथ ही पर्यटन विकास में योगदान देने वाले 16 पर्यटन ग्रामों के सरपंचों, 8 परियोजना सहयोगी संस्थाओं और 10 जिला कलेक्टर्स का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 14 नवीन होमस्टे का उद्घाटन किया जाएगा और 60 पर्यटन गांवों के होमस्टे मालिकों को किट वितरित की जाएगी।

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, आजीविका के अवसर सृजित करने, महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने तथा होमस्टे क्लस्टर और पर्यटक ग्रामों में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट (पतंजलि) के बीच एमओयू किया जाएगा। 61 पर्यटक गांवों में ऊर्जा दक्ष एलईडी या सौर चलित स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना के लिए एमपीटीबी और सिग्निफाई इनोवेशंस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू होगा। प्रदेश में पर्यटन, फिल्म निर्माण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) के बीच एमओयू होगा। साथ ही, ग्रामीण होमस्टे को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सशक्त बनाने और उन्हें OTA प्लेटफॉर्म्स (Online Travel Agencies) पर जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मध्यप्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSTDC) के बीच एमओयू होगा।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी और संस्थाएं आर्ट एंड क्राफ्ट के उत्कृष्ट उत्पादों जैसे क्लेआर्ट, माड़ना, चितेरा, बैम्बू शिल्प, हैण्डब्लॉक, गोंड पेंटिंग, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट टैक्सटाइल्स आदि का प्रदर्शन करेंगे। यह एक दिवसीय प्रदर्शनी आमजन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी।

उल्लेखनीय है कि “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” उत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन केंद्रित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने उल्लेख किया कि ग्रामीण पर्यटन परियोजना मध्यप्रदेश के 37 जिलों के कुल 100 ग्रामों में संचालित की जा रही है। इनमें से 63 ग्रामों में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है और अब तक 294 होमस्टे निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें से 241 होमस्टे सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।

इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट क्षेत्र/जिलों के जिला कलेक्टर्स, पर्यटन क्षेत्र के हितधारक, परियोजना सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच, होम स्टे संचालक एवं महिलाएं उपस्थित रहेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्मदा तट पर आरंभ हुआ होम स्टे, जल्द बनेंगे आठ और परिक्रमा वासियों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा -खुल रहे ग्रामीण पर्यटन के विकास के द्वार

नर्मदा तट पर आरंभ हुआ होम स्टे, जल्द बनेंगे आठ और परिक्रमा वासियों और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा -खुल रहे ग्रामीण पर्यटन के विकास के द्वार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d