MPNEWSCAST
कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कलहरा के मोहन टोला में 33 स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं संस्था के कर्मचारी राजेश कुमार विश्वकर्मा के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुखदुबेद्वारा कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में मिट्टी परीक्षण का प्रयोग प्रदर्शन किया गया। मिट्टी परीक्षण के लिए गर्मी में गेहूं की कटाई के बाद खेत से प्रति हेक्टर 10 से 15 स्थान से मिट्टी नमूना लेकर बतलाई गई विधि से 500 ग्राम मिट्टी को नमूना पत्रकके साथ मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भेजने तथा परिणाम पत्रक में दी गई सिफारिश के अनुसार फसलों में खाद देने की तकनीकी जानकारी दी गई। मिट्टी परीक्षण से पीएच मान जैविक कार्बन विद्युत चालकता अम्लीयता छारीयता नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश की भूमि में उपलब्धता की जानकारी प्राप्त होती है। शीघ्र खाद के अंतर्गत जीवामृत खाद बनाने के लिए देसी गाय का गोबर 10 किलोग्राम गोमूत्र 10 लीटर गुड़ 2 किलो बेसन 2 किलो मिट्टी 2 किलो एवं पानी 200 लीटर उपरोक्त सभी चीजों को एक ड्रम में घोलकर एक सप्ताह तक छाया में रखें दिन में दो बार लकड़ी के डंडे से घोलको हिलाए। इसके बाद सिंचाई पानी के साथ खेत में बहाएं।


