कालापीपल(बबलू जायसवाल) कालापीपल थाना क्षेत्र के माहुआ खेड़ी/भीलखेडा में दिन दहाड़े अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी,जिस पर कालापीपल तहसीलदार मधु नायक ने छापेमारी करते हुए एक जेसीबी को जप्त करते हुए सीज करने की कार्यवाही की गई, उसके बाद माइनिंग विभाग को बुलाकर पूरा मामला भी माइनिंग विभाग को सौंपा दिया गया है,इस बड़ी कार्यवाही से खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है जिला खनन अधिकारी द्वारा लगातार अवैध रूप से खनन करने वाले खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की कार्यवाही का सिलसिला जारी है,भीलखेडा गांव से एक जेसीबी को अवैध खनन करते हुए सीज किया,आपको बता दें कि
माइनिंग द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है, तहसीलदार मधु नायक की जगरूकता चलते जहां एक जेसीबी को सीज करने की कार्यवाही की वहीं एक जेसीबी को माइनिंग को सौंप कर थाने में खड़ा कर दिया गया,जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है,और अब अवैध खनन करने वाले रात में खनन कर रहे हैं।


