• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री ने कटनी जिले के 2.43 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 29.61 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 1 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 6.39 करोड़ रुपये की पेंशन योजनाओं की राशि

संबल योजना के 246 हितग्राहियों को अंतरित की 5 करोड़ 34 लाख की अनुग्रह राशि जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं हितग्राहियों की मौजूदगी में जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम

by Manish Gautam Chiefeditor
June 16, 2025
in कटनी
0
मुख्यमंत्री ने कटनी जिले के 2.43 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 29.61 करोड़ रुपये से अधिक की राशि  1 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 6.39 करोड़ रुपये की पेंशन योजनाओं की राशि
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जबलपुर जिले के बेलखेड़ा गांव में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को मिलाकर कटनी जिले के 4 लाख 10 हजार 672 हितग्राहियों के खाते मे 41.96 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित किया।

            मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले की कुल 2 लाख 43 हजार 129 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29 करोड़ 61 लाख 52 हजार 650 रुपये की राशि अंतरित की।

            इसी प्रकार जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित सामाजिक न्याय विभाग से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 1 लाख 6 हजार 563 हितग्राहियों को 6 करोड़ 39 लाख 30 हजार रूपये की पेंशन राशि वितरित की गई है।

            जबकि संबल योजना के तहत जिले के 246 पंजीकृत श्रमिकों को 5 करोड़ 34 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई।

            इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 60 हजार 734 प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 61 लाख 71 हजार 204 रुपये की भी राशि अंतरित की है।

            कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष सहित वन स्टांप सेंटर और विकासखंड स्तर पर भी आयोजित कर मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को दिखाया और सुनाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण

            राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 944 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 88 लाख 63 हजार 200 रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40 हजार 852 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 97 लाख 46 हजार 800 रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 744 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 59 लाख 71 हजार 900 रूपये, जनपद पंचायत कटनी की 28 हजार 257 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड 42 लाख 90 हजार 450 रूपये, जनपद पंचायत रीठी की 26 हजार 116 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड 18 लाख 98 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 35 हजार 411 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 32 लाख 68 हजार 350 रूपये अंतरित किये। वहीं नगरनिगम कटनी की 28 हजार 618 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड़ 46 लाख 55 हजार 900 रूपये, नगर परिषद बरही की 2 हजार 331 पात्र महिलाओं के खाते में 28 लाख 51 हजार 350 रूपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 334 पात्र महिलाओं के खाते में 27 लाख 88 हजार 500 रूपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 492 पात्र महिलाओं के खाते में 18 लाख 17 हजार 600 रूपये अंतरित किये गए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण

            कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना के तहत 3 हजार 443 हितग्राहियों को 20 लाख 65 हजार 800 रूपये की राशि की पेंशन सहायता राशि का वितरण किया गया। इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 46 हजार 978 हितग्राहियों को 2 करोड़ 81 लाख 86 हजार 800 रूपये प्रदान किये गए हैं। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत जिले के 21 हजार 540 हितग्राहियों को 1 करोड़ 29 लाख 24 हजार रूपये की पेंशन राशि का वितरण किया गया है। कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 1 हजार 417 हितग्राहियों को 8 लाख 50 हजार 200 रूपये की राशि का वितरण किया गया है।

संबल योजना की राशि का वितरण

            संबल योजना के अंतर्गत जिले में सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु के प्रकरणों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनपद पंचायत कटनी के 30 श्रमिकों को 68 लाख, जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा के 75 श्रमिकों को 1 करोड़ 64 लाख, जनपद पंचायत बड़वारा के 42 श्रमिकों को 94 लाख, जनपद पंचायत रीठी के 21 श्रमिकों को 42 लाख, जनपद पंचायत बहोरीबंद के 28 श्रमिकों को 66 लाख, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के 22 श्रमिकों को 44 लाख, नगर निगम के 23 श्रमिकों को 46 लाख, नगर परिषद कैमोर के 2 श्रमिको को 4 लाख, नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 3 श्रमिकों 6 लाख की सहायता राशि अंतरित की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अद्भुत कलम का धनी*

*अद्भुत कलम का धनी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d