कटनी जिले में संचालित कई छात्रावासों में मैस की कमी है। जिसको लेकर जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के सभापति अशोक विश्वकर्मा ने पहल की है। उन्होंने जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को एक पत्र लिखकर छात्रावासों में मेस की व्यवस्था कराए जाने की अपेक्षा की है। प्रभारी मंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विगत दिनों पूर्व कटनी में संचालित छात्रावास का औचिक निरीक्षण किया गया था, जहां पाया कि बच्चियों के लिए मेस की उचित व्यवस्था नहीं है। छात्राएं अपने घर से भोजन सामग्री लाकर अपनी भोजन की व्यवस्था स्वयं करती है। ऐसी स्थिति में उनका संपूर्ण समय भोजन व्यवस्था में निकल जाता है और वो अपना अध्ययन कार्य नहीं कर पाती। जिससे अध्ययन कार्य प्रभावित होता है। कटनी में संचालित जिन छात्रावासों में मेस की व्यवस्था नहीं है, उसे शासन स्तर या स्थानीय स्तर पर कराए जाने की अपेक्षा है।


