सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना द्वारा शासन के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने विभिन्न वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
यह थाना सिवनी मंडला रोड पर है ,यहां यातायात का दबाव भी अधिक होता है उसके बाद भी नागरिकों के द्वारा लगातार उदासीनता बरती जा रही है अपनी जान जोखिम में डालकर नियम के विरुद्ध वहां चला रहे हैं समय-समय पर इस तरह की कार्यवाही होती रहनी चाहिए ताकि नागरिकों में सुधार हो सके।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


