• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले की औद्योगिक इकाईयों व फैक्ट्रियों में फायर सुरक्षा प्रबंधों की होगी जांच कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम की अध्यक्षता में गठित किया 5 सदस्यीय जांच दल

by Manish Gautam Chiefeditor
June 11, 2025
in कटनी
0
विकसित कृषि संकल्प अभियान के मद्देनजर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बिना फायर एनओसी की चल रही औद्योगिक इकाईयों और कारखानों के विरूद्ध सख्त कदम उठाते हुए इनकी जांच व निरीक्षण के लिए जांच दल गठित कर दिया है।

     कलेक्टर श्री यादव द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र लमतरा, बरगवां, अमकुई, कटाये घाट, माधवनगर और अमीरगंज सहित अन्य स्थानों में स्थापित औद्योगिक इकाईयों और फैक्ट्रियों में तय मानकों के मुताबिक फायर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह जांच समिति 7 दिन में वस्तुस्थिति का जांच प्रतिवेदन कलेक्टर श्री यादव को सौंपेगी।

 

फायर एनओसी के नियम

     फायर एनओसी (अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो किसी भवन या परिसर को आग के खतरों से सुरक्षित रखने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों के आधार पर जारी किया जाता है। जिससे यह पता चलता है कि संबंधित औद्योगिक इकाई या भवन अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।

यह करना है

     सभी औद्योगिक इकाईयों में अग्निशमन प्रणाली यानि फायर फाइटिंग सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। धुएं की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था हो, स्टेयर केस और रैम्प को हमेशा अवरोध मुक्त रखा जाना चाहिए। इन्हें चौनल गेट या किसी अन्य ढांचे से बंद नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही फैक्ट्री के ओपन एरिया को फाइबर शीट, टीन शेड या अन्य किसी अस्थायी संरचना से ढ़कने के बजाय खुला रखना चाहिए। ताकि प्राकृतिक वेंटिलेशन भी बना रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने लमतरा औद्योगिक इकाई में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद जिले भर की फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाईयों में आग से बचाव के सभी उपकरणों को चाक-चौबंद रखने की अपेक्षा सभी औद्योगिक इकाईयों के संचालकों और प्रबंधकों से की है। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने औद्योगिक इकाईयों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा ऑडिट करने के लिए जांच अधिकारियों की तैनाती की है।

     लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित दो औद्योगिक इकाइयों में बीते शनिवार को हुई आगजनी की घटना को कलेक्टर श्री यादव ने गंभीरता से लेते हुए जिले की फैक्ट्रियों और कारखानों में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो और औद्योगिक संस्थानों में पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था की समुचित उपलब्धता की जांच हेतु पांच सदस्यीय दल गठित किया है।

     जांच समिति का अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को बनाया गया है। जबकि सदस्य के तौर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, लोक निर्माण विभाग, इलेक्ट्रिकल एण्ड मेकैनिकल के अनुविभागीय अधिकारी सहित मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम की ओर से कटनी क्षेत्र के लिए अधिकृत सहायक यंत्री एवं उपयंत्री तथा नगर पालिक निगम कटनी के फायर ऑफिसर को  शामिल किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*हेमू कालाणी वार्ड बंगला लाइन में पीएम दाल मिल के पीछे 19 लाख की लागत से होगा नाली निर्माण कार्य*   *महापौर श्रीमती सूरी की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न*  *नाली निर्माण होने से जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति – महापौर श्रीमती सूरी*  

*हेमू कालाणी वार्ड बंगला लाइन में पीएम दाल मिल के पीछे 19 लाख की लागत से होगा नाली निर्माण कार्य*   *महापौर श्रीमती सूरी की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न* *नाली निर्माण होने से जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति - महापौर श्रीमती सूरी*  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d