• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 13, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आजकल का भविष्यफल बुधवार का 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 11, 2025
in ज्योतिष
0
आजकल का भविष्यफल बुधवार का 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*
0
SHARES
121
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार बुधवार का 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

*मेष* – पॉजिटिव- अपने निजी मामलों से जुड़े कोई भी फैसले लेते समय सभी पहलुओं पर ठीक तरह से सोच विचार कर लें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाए रखने में आपका खास प्रयास रहेगा और आप काफी हद तक इन कामों में सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- बेकार के घूमने फिरने और मौज मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें। यह अच्छा समय है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। उन्हें सही देखभाल की आवश्यकता है।
करियर- व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। साथियों और कर्मचारियों की सहायता से आवश्यकतानुसार काम चलते रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने काम समय पर पूरे कर लें, नहीं तो अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- घर के मामलों में ज्यादा दखल न दें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कभी-कभी नकारात्मक विचारों के कारण मन परेशान रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव- वृष राशि के लिए ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार बन रही है कि आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावनाएं रहेंगी। आपका दूसरों के प्रति सहयोग और मदद करना आपके मान सम्मान को और ज्यादा बढ़ाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में अधिक ध्यान लगेगा। बदलाव से जुड़े कामों पर विचार होगा।
नेगेटिव- अपने कामों में ही व्यस्त रहें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, नहीं तो बिना वजह आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने में संकोच न करें।
करियर- व्यापार में किसी कर्मचारी की गलती से कोई समस्या आ सकती है। लेकिन गुस्से की जगह शांति से समस्याओं को सुलझाएं और अपनी उपस्थिति जरूरी रखें। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में चल रहे झगड़े खत्म होंगे।
लव- पति पत्नी के प्रयास से घर में सुखद माहौल रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के बोझ के कारण मांसपेशियों और गर्दन का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय अपने आराम और शांति के लिए भी जरूर निकालें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज रचनात्मक कामों में अच्छा समय बीतेगा। कोई भी समस्या आने पर आप घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। धार्मिक कामों में भी रुचि बढ़ेगी। युवाओं की कोई निजी समस्या दूर हो जाएगी।
नेगेटिव- सावधान रहें, दोपहर के बाद कोई नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छी बातचीत में भी कुछ समय जरूर बिताएं।
करियर- व्यापार की व्यवस्था और काम करने का तरीका बेहतर बना रहेगा। किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऑफिस के काम करने के तरीके में अच्छा बदलाव आएगा, लेकिन ग्राहकों के साथ बहस करना नुकसानदायक रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ परिवार का मिलना जुलना सबको खुशी और नई ऊर्जा देगा।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान महसूस होगी। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की संभावना है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8*

*कर्क* – पॉजिटिव- फायदेमंद ग्रहों की स्थिति है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करना और उन्हें पूरा करने के लिए अच्छा समय है। किसी नई योजना को शुरू करने में खूब मेहनत करें। सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। राजनीतिक गतिविधियों में गलत स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है, नहीं तो इस वजह से आपका मान सम्मान भी खराब होगा।
करियर- व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। रिस्क वाले कामों में बहुत अधिक पैसा और समय बर्बाद न करें। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी।
लव- पति पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। घर की व्यवस्था भी आरामदायक रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव के कारण सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी। सकारात्मक बने रहें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9*

*सिंह* – पॉजिटिव- आपका योजना बनाकर अपने विचारों और कामों को ठीक रखना अपने लक्ष्य को पाने में मददगार होगा। आप अपनी समझदारी के बल पर कुछ ऐसे अच्छे नतीजे पाएंगे जिससे रिश्तेदारों के बीच और घर परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का उधार या लेनदेन करने से बचें। इससे तनाव और नुकसान के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी बहस में उलझने से मामला बढ़ सकता है, जिस वजह से मन कुछ दुखी ही रहेगा। बेहतर होगा कि खुद को अपने कामों में ही व्यस्त रखें।
करियर- अपने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान दें क्योंकि उनके द्वारा अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। साझेदारी के व्यापार में आपसी तालमेल होने से अच्छा फायदा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य पाने में रुकावटें आएंगी।
लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा सावधान रहें और अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाना जरूरी है। मौसम के अनुसार अपना खानपान रखें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3*

*कन्या* – पॉजिटिव- किसी सम्मेलन या कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा और आपका सम्मान के साथ स्वागत होगा। भाइयों या करीबी रिश्तेदार के साथ कुछ फायदेमंद योजनाओं पर बातचीत होगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
नेगेटिव- किसी गलतफहमी के कारण पड़ोसियों के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी क्षमता से अधिक उधार न लें। इस समय संतान को भी सही मार्गदर्शन की जरूरत है। उनकी समस्याओं को हल करने में अपना सहयोग दें।
करियर- व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा। मशीनरी और नई तकनीक आदि का इस्तेमाल सफल रहेगा। रुके हुए कोर्ट केस से संबंधित मामला भी पूरा होने का समय आ गया है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति किसी उलझन में पड़ सकते हैं।
लव- घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपने साथी को कुछ उपहार देना न भूलें। छोटी-छोटी बातें रिश्तों को मजबूत करती हैं।
स्वास्थ्य- क्षमता से अधिक मेहनत के कारण पैरों और कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें। फिजियोथेरेपी भी इसका सही इलाज है।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

*तुला* – पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुका हुआ पैसा मिलने से या कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। केवल भावनाओं के बजाय दिमाग की बात को ज्यादा महत्व दें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ खराब चल रहे संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- दिन के दूसरे भाग में कुछ परेशानी भरा माहौल रहेगा। पड़ोसियों या बाहरी लोगों के साथ अपनी निजी बातें साझा न करें। बातचीत का तरीका नरम रखें। गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। कोई करीबी यात्रा भी टालना सही रहेगा।
करियर- व्यापार में भविष्य से जुड़ी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। किसी भी रिस्क वाले काम में पैसा न लगाएं, नुकसान होने की संभावना है। युवाओं को किसी प्रतियोगिता का परिणाम उनके पक्ष में मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से पाने में सफल रहेंगे।
लव- पति पत्नी के बीच निजी बातों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। इसका असर घर की सुख शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना जरूरी है। कोई इंफेक्शन हो सकता है।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- कई तरह के कामों में आपकी उपस्थिति रहेगी और साथ ही कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। लेकिन दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ज्यादा भरोसा रखें। किसी खास व्यक्ति की समस्या को हल करने में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होता है तो इसके जिम्मेदार आप ही होंगे। इस पर विचार करना जरूरी है। इस समय कमाई के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।
करियर- किसी बड़े व्यापारी का मार्गदर्शन आपके भविष्य से जुड़े रास्तों को दिखाएगा। लोगों से जुड़ने, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यापार में इस समय फायदे की स्थिति बन रही है। लेकिन कार्यक्षेत्र के अंदर की गतिविधियों पर ध्यान रखना भी जरूरी है। नौकरी में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मेहनत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। आराम के लिए भी सही समय निकालें और अच्छा भोजन लें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

*धनु* – पॉजिटिव- अपने सपनों और लक्ष्यों को पाने का सही समय है। पूरी लगन से अपने कामों के प्रति खूब मेहनत करें। आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे और अपनी योग्यता और मेहनत से अच्छे नतीजे भी पा लेंगे।
नेगेटिव- अपने खर्चों को कम रखें। कुछ समय अपने बारे में सोचने और विचार करने में जरूर लगाएं। आपकी ही किसी जिद्द के कारण मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।
करियर- प्रभावशाली व्यापारियों से संपर्क बनेंगे जो आपको एक नई दिशा भी देंगे। लेकिन बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही तरक्की की भी संभावना है।
लव- परिवार में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या बिताएंगे।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8*

*मकर* – पॉजिटिव- आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। कहीं रुका हुआ पैसा या पेमेंट आदि भी मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलेगी और इससे बहुत आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
नेगेटिव- समझदारी से काम लें, क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है। इसलिए किसी के भी बहकावे में न आएं और अपने फैसले को ही महत्व दें। कोई भी नया काम या निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें।
करियर- व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कामों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही के कारण नुकसान तो होगा ही साथ में मान सम्मान भी खराब होगा। अधिकारियों से सहयोग पाने के लिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से चहल पहल और खुशी भरा माहौल रहेगा। विचारों का अच्छा आदान प्रदान होगा।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपना खानपान और दिनचर्या रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। खूब पानी पिएं।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेंगी या किसी मांगलिक अवसर पर जाने का निमंत्रण मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी बीतेगा। बड़े बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद भी घर परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- घर में निर्माण चल रहा है तो समर्थ से ज्यादा पैसा न लगाएं, नहीं तो कर्ज लेने जैसी स्थिति बन सकती है। अहंकार और गुस्से के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर खास ध्यान दें।
करियर- व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा आ रहा है। व्यापार में कोई रुका हुआ काम शुरू होने से कमाई बढ़ेगी और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। लेकिन कोई नया काम शुरू करना अभी ठीक नहीं है। नौकरी करने वाले लोग अपने कामों को अच्छे से करेंगे।
लव- आपसी तालमेल की कमी के कारण घर की व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी से माहौल फिर से सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान के कारण सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा भीड़ भाड़ और प्रदूषण में जाने से भी बचें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*मीन* – पॉजिटिव- आज खास लोगों के साथ कई तरह के विषयों पर बातचीत होगी और वह काफी सकारात्मक भी रहेगी। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कुछ रचनात्मक और मनपसंद काम में समय बिताने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक माहौल में कहीं न कहीं अशांति महसूस होगी। भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है। कमाई के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। किसी भी गलत काम या नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर- मार्केटिंग और लोगों से संपर्क बढ़ाने का काम करें और व्यापार की छोटी से छोटी बातों पर ध्यान से सोचें। हालांकि आप मीठे स्वभाव और मेहनत से अपने काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई खास जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- परिवार के लोगों के आपसी संबंध अच्छे और मददगार रहेंगे। किसी पुराने दोस्त के मिलने से पुरानी अच्छी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में आयोजित रविवार 22 जून 2025 को होने वाले विराट ब्राह्मण सम्मेलन और प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान समारोह निर्मल सत्य गार्डन

ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वावधान में आयोजित रविवार 22 जून 2025 को होने वाले विराट ब्राह्मण सम्मेलन और प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान समारोह निर्मल सत्य गार्डन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d