MPNEWSCAST
रिपोर्टर: हेमंत सिंह
कटनी: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में रनि. राहुल पांडे थाना प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज गर्ग चौराहा में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान लगाया गया जिसमें 02 मोटर सायकिल वाहन क्रमांक MP-21-MK-5308 एवं MP-21-MM-0424 के वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया जिसमें दोनों वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये गये उक्त दोनों वाहन चालकों का जिला अस्पताल कटनी से मुलाहिजा परीक्षण भी कराया गया बाद वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की गयी ।


