रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आलाप संगीत विद्यालय गुप्ता नर्सिंग होम के सामने सदर बाजार नर्मदापुरम में शहर के जाने माने संगीतकार कमल झा सिखा रहे हैं बच्चों के साथ बुजुर्गों को संगीत,ढोलक, तबला,कोंगो,ड्रम,ऑर्गन, गिटार,बांसुरी,ओर शास्त्रीय बॉलीवुड, कराओके गायन का प्रशिक्षण। विगत 30 वर्षों से कई विद्यार्थियों ने कमल झा के निर्देशन में सारेगमप, इंडियन आइडल जैसे मंच पर संगीत में निपुणता और मुकाम हासिल किया। आपसे प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे
अब कई बड़े बड़े शो कर रहे है। अवगत हो कि नर्मदांचल की शान गीत ,संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध शख्सियत कमल झा म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म डायरेक्टर भी है। जिन्होंने कई फिल्मों में अपना डॉयरेक्शन म्यूजिक दिया है और नर्मदापुरम का नाम रोशन किया। आप कई बड़े बड़े गायकों के साथ स्टेज शो करते चले आ रहे हैं। अब नर्मदापुरम में आलाप संगीत विद्यालय के माध्यम से निशक्त, दिव्यांग,ओर नेत्रहीन बच्चों को भी निशुल्क संगीत की शिक्षा दे रहे हैं। कमल झा ने कहा संगीत सीखने की कोई उम्र नहीं होती। आज हर इंसान इस भाग दौड़ की दुनिया में हर इंसान पारिवारिक ओर मानसिक तनाव से परेशान जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं। संगीत एक थैरेपी है जो मानसिक तनाव को दूर कर,शान्ति,भक्ति,एकाग्रता तन और मन को स्वस्थ रखने का एक माध्यम है। आप सभी संगीत से जुड़े ओर अपने तन मन को स्वस्थ रखें और खुशहाल जिंदगी जिए।