• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाये जाएंगे सभी पर्व और त्यौहार अमन-चौन और भाई-चारे के साथ मनाया जाएगा ईद -ए-अजहा,भगवान जगन्नाथ रथयात्रा और मोहर्रम का पर्व कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

by Manish Gautam Chiefeditor
June 5, 2025
in कटनी
0
शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाये जाएंगे सभी पर्व और त्यौहार  अमन-चौन और भाई-चारे के साथ मनाया जाएगा ईद -ए-अजहा,भगवान जगन्नाथ रथयात्रा और मोहर्रम का पर्व  कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST मनीष गौतम

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 जून को ईद -ए-अजहा (ईदुज्जहा) बकरीद ,28 जून को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा और 6 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी पर्व और त्यौहार अमन-चौन और भाई -चारा के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ईदुज्जहा बकरीद पर्व पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई। बिजली आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, आपदा राहत, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर श्री यादव ने दायित्व सौंपा और सभी व्यवस्थाएं चाक -चौबंद और व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निगमायुक्त को पानी की अतिरिक्त आपूर्ति करने और बिजली अधिकारियों को बिखरे और लटकते तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में कहा कि सब मिलकर भाई-चारे के साथ बकरीद सहित आगामी माह में आने वाले सभी त्यौहार  हर्षोल्लास से मनाएं। जिला प्रशासन का उद्देश्य यही है कि त्यौहारों का उत्साह और उमंग सदा बना रहे। हमारा प्रयास रहेगा कि बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और पूरे हर्षोल्लास से गरिमापूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाए।

शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समुदाय के उपस्थित सदस्यों द्वारा ईदगाह, करबला एवं कब्रिस्तान मार्ग की साफ -सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कटनी जिले में जिला व पुलिस प्रशासन के साथ नागरिकों का तालमेल एक मिसाल है। जिले की शांतिपूर्ण परम्परा का निर्वहन करते हुए ईदुज्जहा का त्यौहार मनाया जायेगा।

इसी प्रकार भगवान जगन्नाथ की  रथयात्रा और मोहर्रम का पर्व भी व्यवस्थित स्वरूप में मनाया जायेगा।

बैठक में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, के अलावा संयुक्त कलेक्टर संस्कृति लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, तहसीलदार कटनी नगर बी के मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, निगमायुक्त नीलेश दुबे , रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी,चमन लाल आनंद, रामचंद्र तिवारी,पूर्व निगमाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, ठाकुर गुमान सिंह,राजा जगवानी,जागीर सिंह भट्टी, श्याम पाहूजा, , रघुवीर सूर्यवंशी, मोहम्मद याकूब हाजी बाबा,मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शकील, अहमद कुरैशी, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी, अरविंद जैन, अवधेश उरमलिया, सुरेश सोनी, मोहम्मद हाजी पापा, मारूफ अहमद हनफी, प्रमोद सरावगी, शिव सोनी तथा शांति समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विश्व पर्यावरण दिवस पर रीठी क्षेत्र मैं वृक्षारोपण किया गया,,,

विश्व पर्यावरण दिवस पर रीठी क्षेत्र मैं वृक्षारोपण किया गया,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d