एक ही परिवार की 6 लड़कियां यमुना में डूबीं,
4 की दर्दनाक मौत… हादसे से पहले बनाई थी REEL
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में नगला नाथू के पास मंगलवार की सुबह यमुना में नहाने पहुंचीं छह लड़कियां नदी में डूब गई। इनमें से चार की माैत हो गई। इससे पहले बच्चो ने जो रील्स बनाई थी, वह वायरल हो रही है।
18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की लड़की सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने आई थी। सभी बहन-भाई नदी में नहा रहे थे। अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरी पानी में चली गईं। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला। युवती सहित 4 की माैत हो गई।


