रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम- नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी का नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर “जनता कार्यालय” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह जानकारी रविवार को पत्रकार मिलन समारोह के अंतर्गत प्रेसवार्ता में सांसद श्री चौधरी ने यह जानकारी मीडिया को दी। अब वह आमजनों की शिकायतों के निराकरण के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर समस्या का समाधान करेंगे साथ ही पत्रकारों को उनकी समस्याओं के समाधान का भी उन्होंने आश्वासन दिया है। आमजन द्वारा की जाने वाली शिकायतों और उसके निराकरण के लिए सतत मॉनिटरिंग भी की जाएगी, इसके लिए उन्होंने एक टीम भी गठित कर दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल द्वारा
प्रतिबंध के बावजूद नर्मदापुरम में शराब तस्करी व बिक रही अवैध शराब सहित बनखेड़ी में 300 बोरी मूंग सहित ट्रक पकड़े जाने का विषय भी रखा। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही होगी, बनखेड़ी में मूंग का ट्रक पकड़े जाने के मामले में उक्त कार्रवाई उनके दिशा निर्देशन में ही हुई है। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। वेयरहाउस प्रबंधक को निलंबित किया गया है,जांच जारी है। इस पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अमित महालहा ने बताया कि सांसद को आबंटित शासकीय आवास का नाम “जनता कार्यालय” दिया गया है। जिसका विधिवत शुभारंभ 5 जून को होगा। नर्मदापुरम के संसदीय इतिहास में पहली बार किसी सांसद को शासकीय आवास आवंटित हुआ है और नर्दापुरम के पहले सांसद होंगे जिन्होंने पत्रकारों से स्वयं रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का भी आश्वासन दिया। जिला मुख्यालय पर महीने के पहले रविवार को जनता कार्यालय में दिनभर बैठकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी आम लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय , विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव , जिला महामंत्री मुकेश मैना ,भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत , मनोज शर्मा , रोहित गौर , अनिल दुबे , मनीष परदेशी , गोकुल पटेल, अनिल चौबे , रामनरेश चौहान , नीतिराज पटेल , रामकुमार पटेल , गजेंद्र चौहान , राहुल पटवा , राहुल ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता व शहर के सभी पत्रकार मौजूद रहे।


