हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार परिषद कटनी जिलाध्यक्ष श्री गोपाल सिंघानिया जी के मार्गदर्शन में श्रमजीवी पत्रकार परिषद तहसील शाखा ढीमरखेड़ा की एक बैठक शुक्रवार को उमरियापान में संपन्न हुई। जिसमें सदस्यता, कार्यकारिणी गठन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चाएं हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष राममित्र शर्मा, तहसील प्रभारी चंद्रेश चौरसिया, अंकित झारिया, कृष्णकुमार चौरसिया, रजनीकांत झारिया, राजेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


