रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसलिए नगरपालिका परिषद द्वारा आमजन की सुविधा हेतु राजघाट पर 7 स्टेंड रखवाए गए हैं। ध्यान रहे कि विगत दिनों राजघाट पर चले स्वच्छता अभियान के दौरान जब बताया गया कि यहां पर शवदाह के लिए स्टेंड नहीं हैं तब नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा तत्काल स्टेंड बनवाकर रखवाने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में वार्ड 6 के पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि विगत दिनों चले स्वच्छता अभियान के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव को बताया गया था कि यहां अंतिम संस्कार करने के लिए स्टेंड नहीं है तो उन्होंने तत्काल स्टेंड बनवाकर रखने के निर्देश दिए । जिसके बाद 15 दिवस के अंदर 7 स्टेंड बनकर तैयार हो गए हैं जिसमें से शुक्रवार को 4 स्टेंड अंतिम संस्कार के लिए राजघाट पर रख दिए गए हैं। तीन स्टेंड शनिवार को रख दिए जाएंगे। राजघाट पर शवदाह हेतु स्टैंड रखवाने में अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत और उनकी टीम द्वारा विशेष योगदान दिया गया।


