MPNEWSCAST मनीष गौतम
कटनी – राज्य शासन द्वारा आईजीओटी पोर्टल (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) पर समस्त श्रेणी के शासकीय सेवकों का बल्क रजिस्ट्रेशन कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले के सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता संवर्धन हेतु आईजीओटी पोर्टल पर 30 मई तक पंजीकरण कर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, राष्ट्रीय पेंशन योजना एवं योगा ब्रेक एट वर्कप्लेस कोर्स का अध्ययन कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।
*आईजीओटी पोर्टल*
आईजीओटी पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह ष्मिशन कर्मयोगीष् का एक अभिन्न अंग है। आईजीओटी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत में सिविल सेवकों (सरकारी कर्मचारियों) की क्षमता निर्माण करना, उनके कौशल को बढ़ाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। इसका लक्ष्य एक ऐसे सक्षम और कुशल सिविल सेवा का निर्माण करना है जो प्रभावी ढंग से सार्वजनिक सेवाओं को वितरित कर सके और श्आत्मनिर्भर भारतश् के दृष्टिकोण को साकार कर सके।
*रजिस्ट्रेशन प्रकिया*
आईजीओटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए https://portal.igotkarmayogi.gov.in/public/signupलिंक पर जाकर फसर््ट नेम, सरनेम, पोजीशन, ईमेल, सेंटर या स्टेट, मंत्रालय, विभाग एवं संस्था की फील्ड को भरें। सभी फील्ड भरने के बाद साइन अप पर क्लिक करें।