कालापीपल(बबलू जायसवाल)नगर में मंगलवार का दिन खास रहा,क्योंकि पहली बार एक साथ 32 दिगंबर जैन संतों का नगर प्रवेश व सान्निध्य नगर को मिला,आचार्य विराग सागर महाराज के सुयोग्य शिष्य,पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर मुनिराज ससंघ 32 पिच्छियों सहित नगर में मंगल प्रवेश किया,संतों के स्वागत में जैन समाज सहित नगरवासियों में उत्साह और श्रद्धा का अद्वितीय संगम देखने को मिला,संतगण इंदौर में हुए पट्टाचार्य अभिषेक महोत्सव के उपरांत भोपाल की ओर विहार करते हुए कालापीपल में पहुंचे।नगर में रंगोली सजाकर,पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धालुओं ने चरण वंदना कर संतों की अगवानी की,मंगल प्रवेश के बाद आहार चर्या का आयोजन हुआ, जिसके बाद जैन मंदिर परिसर में मुनिश्री विशुद्ध सागर जी ने धर्मसभा को संबोधित किया।प्रवचन में उन्होंने जीवन में संयम,आत्मिक शुद्धि और जैन आचार संहिता के पालन का महत्व बताया,प्रवचन पश्चात आहार कर भोपाल के लिए रवाना होंगे..!


