MPNEWSCAST
जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक राखी पाण्डेय थाना प्रभारी थाना रीठी की पुलिस टीम ने सक्रिय आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिंग बालिका को किया दस्तयाब।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि दिनांक 12/5/2025 को ग्राम गोदाना से नाबालिक बालिका घर से बिना बताये कहीं चले जाने की सूचना दिनांक 13/05/2025 को देने पर थाना रीठी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हेतु खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई, नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी के हर संभव प्रयास कर दिनांक 26/05/2025 की देर रात्रि सफलता प्राप्त कर नाबालिंग बालिका को दस्तयाब कर सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही में रीठी थाना प्रभारी राखी पाण्डेय , स उनि। सुशील प्रजापति, आरक्षक अमन सिंह ज्ञानेंद्र, शहंशाह , आरक्षक (सायवर) सतेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
हरिशंकर बेन


