रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया
उमरियापान:- पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने शुक्रवार को बड़वारा विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन उमरियापान मंडल के अंतर्गत पकरिया स्थित शासकीय महाविद्यालय में किया गया।सरस्वती माता और लोकमाता के पूजन उपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ।
संगोष्ठी के सहप्रभारी विजय गुप्ता, जिला मंत्री विजय दुबे,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश ब्यौहार,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया,प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे और सहायक प्राध्यापक डॉ. जयप्रकाश अवस्थी ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे के प्रतिनिधि संतोष दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में 11 लाख रुपये की राशि से पार्क निर्माण कर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्या बाई का विवाह करीब 12 वर्ष में हुआ था। 29 वर्ष की अवस्था में वे विधवा हो गई। इसके बाद भी परिवार में कई दुखद घटनाएं हुई,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं से बाहर भारत भर में प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मंदिर, घाट, कुँए और बावड़ियां का निर्माण कराया। पुण्य श्लोका अहिल्या बाई ने गरीबों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई। उन्होंने समाज की कुरूतियों के खिलाफ संघर्ष किया और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने का काम किया। महिला सशक्तिकरण के लिए आजीवन प्रयास करती रहीं। आज भी इंदौर में हरवर्ष भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी को लोग अहिल्या उत्सव मनाते है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह,मंडल महामंत्री अंकित झारिया, धर्मेंद्र गौतम,सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र अरोरा,मुन्नू गौतम, जगन्नाथ मांझी,संदीप सोनी,हरि राजपाल, रमन शुक्ला,शैंकी चौरसिया,वैभव चौरसिया, प्रमोद असाटी, विनोद साहू, रिंकू मिश्रा, वीरू तिवारी,राकेश यादव, दिनेश असाटी,मंदा शर्मा, नरेश जायसवाल,अरुण गुप्ता,प्रकाशनाथ साहू, अजय अग्रवाल, राकेश दाहिया,हिमांशु चौरसिया,पंकज नामदेव,वेदप्रकाश हल्दकार, ललित बाजपेयी,सोमनाथ पटेल सहित महाविद्यालय स्टॉफ व अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी