MPNEWSCAST
कटनी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन 181 में दर्ज शिकायतों के निराकरण में कटनी नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आयुक्त संचालनालय नगरीय प्रशासन द्वारा कटनी नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे को पत्र प्रेषित कर कार्य कि सराहना की है।
प्रेषित किए गए पत्र में आयुक्त संचालनालय नगरीय प्रशासन द्वारा उल्लेख किया है कि सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निराकरण कराया जा रहा है।
नगर पालिक निगम कटनी, जिला कटनी द्वारा नगर निगमों की श्रेणी अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह अप्रैल 2025 में 93.96 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त कर “A-ग्रेड” के साथ प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
जिस पर आयुक्त संचालनालय नगरीय प्रशासन द्वारा विभाग की ओर से कटनी नगर निगम आयुक्त श्री दुबे एवं नगर निगम कटनी में सी.एम. हेल्पलाइन का कार्य कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए प्रशंसा की है, एवं भविष्य में भी इसी निष्ठा व समर्पण से कार्य कर अपने निकाय को उत्कृष्ट स्थान पर रखने की आशा की है।