कालापीपल(बबलू जायसवाल)पहलगाम में निहत्थे भारतीय नागरिकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के जाबाज सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी,यह यात्रा शाम सहारा पब्लिक स्कूल से सुबह 10 बजे शुरू होगी,यात्रा में पैदल नागरिकों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन भी शामिल होंगे,आयोजन में सभी समाजों के देशभक्त नागरिकों,युवाओं,विद्यार्थियों, महिलाओं,सभी राजनीतिक दलों,सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से तिरंगा लेकर शामिल होने की अपील की गई है,यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित की जा रही है।
तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने बैठक आयोजित की गई,उन्होंने कहा कि यहां यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए है,इसमें सभी लोग राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर आम नागरिकों की तरह शामिल होंगे,उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपीं।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,तहसीलदार मधु नायक,थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत,जनपद सीईओ श्री राणा,बीईओ कमल शर्मा, बीआरसी अशोक उपलावदिया,सहायक यंत्री अंशुल सिंह तोमर,परियोजना अधिकारी ललित राठौर और धर्मगुरु एवं मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या उपस्थित रहे।