रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर नर्मदापुरम यातायात पुलिस ने डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सुनीता पटेल के नेतृत्व में आज शहर के विभिन्न चौक चौराहे सहित भोपाल तिराहे पर चार पहिया वाहनों की जांच पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं और चालानी कार्यवाही के साथ ही थाना प्रभारी यातायात ने वाहन चालको से आग्रह किया कि वे बिना फिटनेस के वाहन न चलाए , साथ ही वे अपने सभी दस्तावेज दुरस्त कर ही नियमों के अनुसार ही सड़क पर वाहन चलाएं । चालानी कार्रवाई के दौरान नियम विपरीत वाहन पाए गए तो ऐसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी। चालानी कारवाई के दौरान निजी बस की चेकिंग की गई और चालानी कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही फिटनेस बीमा , फायर extension , प्रेसर हॉर्न व लाइसेंस की भी जांच की गईं।


