• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

क्षेत्रीय विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण,घटना संबंधी ली गहन जानकारी,सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की शार्ट पीएम रिपोर्ट में एनिमल बाइट संबंधी निशान नहीं मिले,सीएस ने दी जानकारी…!वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
May 15, 2025
in नर्मदापुरम
0
क्षेत्रीय विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण,घटना संबंधी ली गहन जानकारी,सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की शार्ट पीएम रिपोर्ट में एनिमल बाइट संबंधी निशान नहीं मिले,सीएस ने दी जानकारी…!वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को बानापुरा निवासी युवक अपने दो दोस्तों के साथ पालनपुर शादी कार्यक्रम से लौटने के दौरान डोलरिया रोड पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने पर निखिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही दोनों अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें पहले जिला चिकित्सालय लाया गया था। दोनों गंभीर घायल निजी अस्पताल में इलाज के लिए चले गए थे। घटना के बाद पुलिस शव को जिला

अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां पर आई वार्ड के सामने बने कमरे में परिजनों की मौजूदगी में स्ट्रेचर पर शव को रखवा दिया गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 3:30 बजे जब अटेंडर युवक पानी पीने कमरे से बाहर गए तो इसी बीच एक कुत्ता कमरे में घुस गया था। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया। परिजनों का आरोप था कि कुत्ते ने युवक की गर्दन के नीचे का मांस नोचकर ले गया है। इसके बाद घटना की जानकारी लगते ही पूरे मामले को लेकर सामाजिक संगठनों सहित भाजपा सहित कांग्रेस ने गहरा आक्रोश जताया और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल भी खड़े करते हुए दोषियों पर कारवाही की मांग की। बुधवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेताओ के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान मृतक के परिजनो से भी जानकारी ली। विधायक डॉक्टर शर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक है। रिश्तेदार शव के पास सो रहे थे और एक डॉग कमरे में जाते हुए दिखा। कमरे में दरवाजा नहीं था, शव को डीप फ्रीजर में रखना था जो नहीं किया यह बड़ी गंभीर लापरवाही है। हमने पीएम रिपोर्ट मांगी है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जानकारी भी ले रहे है, उसके बाद जिला प्रशासन से बात करेंगे। सिविल सर्जन डॉ.सुनीता कांबले ने बताया कि पीएम करने वाले डॉक्टर से उनके द्वारा जानकारी ली गई है। सड़क दुर्घटना में मृतक की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में एनिमल बाइट संबंधी निशान नहीं मिले हैं। युवक की मौत हेड इंजुरी से होना पाई गई है। घटना संबंधी जानकारी ली जा रही है, मर्चुरी में शव रखने की बेहतर व्यवस्था करने की दिशा निर्देश दिए गए हैं। खिड़की दरवाजे दुरुस्त कराकर लाइटिंग की व्यवस्था कराई जा रही है और शवों को डीफ्रीजर में रखने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शुभम सरकार ने बताया कि उस रात को एक्सीडेंट का केस आया था, जिसमें दो लोग गंभीर थे और एक मृतक युवक को लाया गया था। जिसका सिर पहले से ही क्षतविक्षत था । हमने शव को आई वार्ड के पास परिजनों की मौजूदगी में रखवा दिया था। जानवर द्वारा कोई नुकसान नहीं किया गया है,शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी ऐसी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पूरा मामला जांच में है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0008.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0007.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0006.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0009.mp4

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार, राज्य सरकार का आदेश जारी

जल गंगा संवर्धन अभियान: श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार, राज्य सरकार का आदेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d