आज जबलपुर के अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स के कैंसर चिकित्सा विभाग में लिनेक मशीन एवं पेट स्कैन मशीन का उद्घाटन कर अस्पताल प्रबंधन को उत्तम चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता हेतु शुभकामनाएं दीं।
बीमारी से पीड़ित की बेहतर चिकित्सा और गंभीर परिस्थितियों में किसी को नवजीवन देना मानवता की सेवा ही नहीं, बल्कि ईश्वर की भक्ति का स्वरूप है। चिकित्सा का क्षेत्र इस पुनीत कार्य का अवसर देता है।


