MPNEWSCAST 9993205230
कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा गुमशुदा की दस्तयाबी के संदर्भ में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र निर्देशन पर पुलिस चौकी बिलहरी में जून 2022 की गुमशुदा लक्ष्मी बर्मन पिता स्वर्गीय श्री श्यामलाल वर्मन उम्र 22 साल निवासी मठ मोहल्ला चौकी बिलहरी थाना कुठला को दिनांक 10/5/2025 को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया उक्त दस्तयाबी में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी,प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता,डॉयल हंड्रेड पायलट रमाकांत ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।


