MPNEWSCAST 9993205230
घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक जिला कटनी द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत रंजन जी (भा.पु.से) द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 363 भा.द.वि. की अपहृत बालिका को दस्तायाब किया। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनों ने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की है ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. 503 अजय सिंह, कार्य.प्र.आर. 757 आशीष झारिया, आर. 645 योगेश पटेल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


