MPNEWSCAST 9993205230
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सायं 4 बजे शासकीय अनुसूचित जाति जनजाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास बरगवां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।
इस शिविर में सुमित शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण की योजना के बारे में बताया। साथ ही इस योजना के तहत बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता, बाल अधिकारों, और शोषण से बचाव के लिए जानकारी प्रदान की।
शिविर में हर्षित बिसेन जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता नालसा टोल फ्री नम्बर 15100 एवं सालसा और नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका, पैरालीगल वालेंटियर, विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।


