कालापीपल(बबलू जायसवाल)शारदा विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल कालपीपल के छात्र निखिल मीना पिता रामनारायण ने हाई स्कूल परीक्षा 2025 में अंग्रेजी माध्यम से 98% अंक प्राप्त कर जिला शाजापुर की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस सफलता पर छात्र व उसके माता पिता साथ ही उनके शिक्षकगणों को हार्दिक बधाई एवं छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं छात्र ने कक्षा नर्सरी से 10 वी तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया है


