• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिले की केन्द्रीय जेल एवं उप जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए विधिक सहायता सह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
May 3, 2025
in नर्मदापुरम
0
जिले की केन्द्रीय जेल एवं उप जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए विधिक सहायता सह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक को प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश मनोज कुमार के मार्गदर्शन में एवं न्यायाधीश/सचिव विजय कुमार पाठक के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त तत्वाधान में केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में विधिक सहायता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त विधिक सहायता सह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत मुख्य न्यायाधीश म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन म.प्र. उच्च न्यायालय एवं न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर द्वारा केन्द्रीय जेल जबलपुर से किया गया। उक्त शुभारंभ कार्यक में समापन उपरांत केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में प्रभारी प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनोज कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उक्त शिविर में उपस्थित बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के सचिव विजय कुमार पाठक द्वारा बंदियों के कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, प्ली बारगेनिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण कराये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सचिव श्री पाठक द्वारा यह भी जानकारी दी गई की जेल में निरुद्ध बंदियों को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। प्रभारी प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केन्द्रीय जेल, जेल लीगल एड क्लीनिक, महिला एवं पुरुष बंदियों हेतु तैयार किये गये बैरकों का निरीक्षण किया गया। उक्त विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 501 पुरुष बंदियों एवं 57 महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे 03 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक जांच जैसे, बी.पी., शुगर, आंखों की जांच की गई एवं ब्लड सेंपल भी लिये गये। तथा आवश्यकतानुसार बंदियों को दवा वितरित की गई, शिविर में बंदियों के रक्तचाप, शुगर, टी.वी., आदि की जांच की गई। विशेष स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय से डॉ. रवीन्द्र गंगराड़े सर्जिकल विशेषज्ञ, डॉ डी.सी. सिंगार नेत्ररोग विशेषज्ञ, डॉ अनिल बहुके अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. कार्तिक कुमार अहिरवार मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. कु. नाजिया सिद्धकी क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट, डॉ. सृजन सिंह सेंगर मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. मिलन सोनी दन्त रोग विशेषज्ञ, डॉ. भास्कर गुप्ता शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ शिल्पा राजपूत डी.आर.पी.ई.एन.टी., डॉ. नमिता श्रीवास फार्मासिस्ट , डॉ. रिचा पहारिया स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा केन्द्रीय जेल खण्ड अ एवं ब निरुद्ध महिला एवं पुरूष बंदियो व महिला बंदियो के साथ रह रहे बच्चों का स्वास्थय परीक्षण किया गया। उक्त विधिक सहायता एवं स्वास्थ शिविर में उपस्थित बंदियो को लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ सतीश तिवारी,डिप्टी चीफ पंकज तिवारी, असिस्टेंट पूजा अवस्थी द्वारा विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान की गई। साथ ही बंदियो को उनके प्रकरणों से संबधित जानकारियां प्रदान की गई। उक्त विधिक सहायता एवं स्वास्थ शिविर में प्रभारी प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री मनोज कुमार सीनियर, सचिव श्री विजय कुमार पाठक, अभय सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक श्री संतोष सिंह सोलंकी, उप जेल अधीक्षक श्री प्रहलाद सिंह बरकड़े, सहायक जेल अधीक्षक रितुराज दांगी, जेलर हितेश बंडिया, जेल पैरालीगल वालेंटियर एवं जेल, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम् के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
इसी क्रम में उप जेल सिवनी मालवा एवं पिपरिया में भी विधिक सहायता सह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें में 159 बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 48 बंदियो को विधिक सलाह प्रदान की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस चौकी झिंझरी थाना माधवनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन हाइवे रोड पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस चौकी झिंझरी थाना माधवनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन हाइवे रोड पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d