• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महापौर श्रीमती सूरी नें स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की, की समीक्षा* *वर्षा ऋतु के दौरान जलप्लावन की समस्या से निपटने सभी आवश्यक इंतजाम पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 2, 2025
in कटनी
0
*महापौर श्रीमती सूरी नें स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की, की समीक्षा*  *वर्षा ऋतु के दौरान जलप्लावन की समस्या से निपटने सभी आवश्यक इंतजाम पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*फागिंग मशीन से छिड़काव हेतु तैयार करें कैलेंडर*

कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शुक्रवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी स्वच्छता संबंधी कार्यो का  प्रातः निकाय क्षेत्रों का भ्रमण कर अमले द्वारा किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण जरूर करें। नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसलिए अभी से जल निकासी की व्यवस्था में स्वास्थ्य अमला जुट जाएं।  मेनपावर, मशीनरी आदि सभी आवश्यक इंतजाम अभी से पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

*जल भराव की समस्या से निपटने तैयार करें ठोस प्लान*

महापौर श्रीमती सूरी ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को  ताकीद किया कि आगामी वर्षा काल में नगर के सभी नगरीय क्षेत्रों में चिन्हित जल भराव क्षेत्रों में  जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए अभी से ही तैयारी करें संसाधन और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इन क्षेत्रों में जलभराव ना हो इसके लिए निष्कर्ष निकाले। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एक ठोस प्लान तैयार करें। जे.सी.बी मशीन एवं ट्रेक्टर ट्राल, आदि वाहना के टेंडर की कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाये।

*फागिंग मशीन चलने तैयार करें कैलेंडर*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बैठक के दौरान नगर के  समस्त 45 वार्डो में मच्छरों से निजात दिलाने फागिंग मशीन से धुआं किए जाने हेतु कैलेंडर तैयार करने तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर फागिंग मशीन से धुआं कराने के निर्देश दिए। महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि इस कार्य में वार्ड पार्षदों का सहयोग लिया जाए तथा रजिस्टर में क्षेत्रीय नागरिकों के हस्ताक्षर भी कराया जाए।

*मुक्तिधाम परिसर में रोजाना करें सफाई*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नदी पार स्थित मुक्तिधाम पहुंच मार्ग एवं मुक्तिधाम परिसर की सफाई हेतु 01 कर्मचारी पृथक से नियुक्त किया जाय। इसके अतिरिक्त नगर के अन्य स्थलों के मुक्तिधाम परिसर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु वार्ड के सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करें।

*गंदगी फैलाने वालों पर होगा जुर्माना*

बैठक के दौरान नगर की सुचारू व्यवस्था हेतु मुख्य मार्ग पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाने  के निर्देश महापौर ने दिये। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि वार्ड में दरोगा एवं स्वच्छता निरीक्षक जब निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे, तभी सफाई कर्मचारी भी अपने दायित्व पर समय से उपस्थित होकर सफाई कार्य कर सकेंगे। इस हेतु अधिकारी कड़ाई करना सुनिश्चित करें। यह भी ध्यान रखें कि सफाई कर्मचारी निर्धारित यूनिफार्म एवं आवश्यक संसाधनों के साथ अपने दायित्व में उपस्थित हों।

*रोजाना करें नालियों का निरीक्षण*

वर्षा काल के दौरान वार्ड में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इस हेतु वार्ड के सफाई कर्मचारी नाली चोक होने वाले संभावित स्थलों की रोजाना जांच करें एवं सुगम बहाव हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान नाली में कचरा फेंकने वालों को समझाइश दें तथा नागरिकों से पृथक-पृथक सूखा एवं गीला कचरा संग्रहित करे।

बैठक के दौरान हॉका गेंग के माध्यम से किये जा रहे कार्यो कीटनाशक दवाइयों की उपलब्धता, फूल माला वाहन के कार्यों सहित वार्डो में नियुक्त सफाई कर्मचारी एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली जाकर नगर की सफाई व्यवस्था के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश महापौर ने दिये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा गुमशुदा की दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया*

*थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा गुमशुदा की दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d