चांदी का छल्ला पहनने के फायदे किन राशियों के लिए
आर्थिक अस्थिरता या नकारात्मक ऊर्जा से परेशान हैं? तो चांदी का छल्ला आपकी किस्मत बदल सकता है! वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, चांदी चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो मन की शांति, सौंदर्य, प्रेम और समृद्धि के कारक माने जाते हैं.
- छल्ला बिना जोड़ का होना चाहिए.
- पुरुष इसे दाएं हाथ की छोटी उंगली में, और महिलाएं बाएं हाथ की छोटी उंगली में पहनें.
- इसे सोमवार या शुक्रवार के दिन पहनना श्रेष्ठ माना जाता है.
- पहनने से पहले छल्ले को गंगाजल या कच्चे दूध में शुद्ध करें और ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
कर्क, वृश्चिक, मीन, वृषभ और तुला राशि वालों के लिए यह अत्यंत लाभकारी माना गया है. जबकि मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को इसका परहेज़ करना चाहिए.


