• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2025
in ज्योतिष
0
*आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग और चंद्रमा पर मंगल की भी सप्तम दृष्टि होने से धन योग बना रहा है। जिसका फायदा मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशियों के लोगों को धन की प्राप्ति होगी,सम्‍मान में वृद्धि के योग बने हैं। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
—————————————————–
*आज 22 अप्रैल दिन मंगलवार को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। इस तिथि पर शुभ योग रहेगा। वहीं चंद्रमा 12 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे वहीं सूर्य मेष राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट और राहुकाल दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से शाम 05 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। और हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें लाल सिंदूर और चमेली के फूल चढ़ाएं। इसके अलावा आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषीय गणना से आज चंद्रमा का संचार मकर उपरांत कुंभ राशि में होने जा रहा है। और ऐसे में आज के दिन चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पर मंगल की भी सप्तम दृष्टि रहेगी, जो कई राशियों में धन योग बना रहा है। आज मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशियों के लोगों को धन की प्राप्ति होगी,सम्‍मान में वृद्धि के योग बने हैं। दिन शानदार होगा और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।*

*डॉ. डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

*मेष* – पॉजिटिव: आज कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन किसी भी समस्या के समय नजदीकी रिश्तेदारों का साथ आपके हौसले को बढ़ाएगा। इससे आपको तनाव से राहत मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
नेगेटिव: खरीदारी करते समय अपने खर्चों पर काबू रखें, क्योंकि ज्यादा खर्च की स्थिति बन सकती है। किसी मुश्किल स्थिति में गुस्सा या चिड़चिड़ापन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
करियर: व्यवसाय में कामकाज सुचारू रहेगा। नई योजनाओं और नीतियों से अच्छे नतीजे मिलेंगे। बड़े ग्राहकों से फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं, इसके लिए मेहनत करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की यात्रा का आदेश मिल सकता है।
प्रेम: वैवाहिक जीवन सुखमय और शांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव: घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को मेहनत से उपलब्धि हासिल हो सकती है।
नेगेटिव: निवेश से पहले पूरी जानकारी लें, वरना नुकसान हो सकता है। कोई नकारात्मक बात मन को परेशान कर सकती है, इसलिए हौसला बनाए रखें।
करियर: व्यवसाय में कई अवसर मिलेंगे, लेकिन बड़े फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें।
प्रेम: परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें। विवाहेतर प्रेम संबंधों से बचें, क्योंकि इससे बदनामी हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाएं।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7*

*मिथुन* – पॉजिटिव: सकारात्मक सोच से आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखकर आप अपने लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव: परिवार और सामाजिक कार्यों में भी समय दें। घर में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपका समझदारी भरा व्यवहार इसे ठीक कर देगा। कोई भुगतान अटक सकता है।
करियर: कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग हैं। आपकी मेहनत और ईमानदारी को बॉस सराहेंगे। नौकरीपेशा महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
प्रेम: परिवार में आपसी समझ से माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भाग्य साथ देगा।
स्वास्थ्य: पेट खराब या गैस की समस्या हो सकती है। तनाव से बचें और खानपान का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 9*

*कर्क* – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आपने अपनी मेहनत से व्यक्तित्व को निखारा है, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार से आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: सामाजिक गतिविधियों में समय दें। ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। अपनी खूबियों का सकारात्मक उपयोग करें।
करियर: व्यवसाय में काम बढ़ेगा, लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान दें। आपका संपर्क और मार्केटिंग का दायरा बढ़ेगा। कर्ज लेने की स्थिति बनेगी, लेकिन यह फायदेमंद रहेगा। नौकरी में माहौल शांत रहेगा।
प्रेम: जीवनसाथी और परिवार के साथ खुशी भरा समय बीतेगा। प्रेमी को छोटा-सा उपहार दें।
स्वास्थ्य: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज सावधानी बरतें। नियमित दिनचर्या अपनाएं।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: जिम्मेदारियों के बावजूद अपने पसंदीदा कामों के लिए समय निकालें। यह आपको तरोताजा रखेगा। वित्तीय योजनाओं पर ध्यान देना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में समय और पैसा न गंवाएं। नकारात्मक लोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
करियर: कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। व्यवसाय में बदलाव या विस्तार की योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें।
प्रेम: वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। ध्यान और योग करें।
*भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव: दिन खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना पर तुरंत अमल करें। बुजुर्गों की सलाह से बड़े फैसले लेना आसान होगा।
नेगेटिव: आर्थिक मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। रिश्तेदारों के मामले में ज्यादा दखल से माहौल बिगड़ सकता है।
करियर: नए सौदे मिलेंगे, जो फायदेमंद होंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी में काम करना लाभकारी रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।
प्रेम: परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य: महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्त्री रोगों से सावधान रहें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8*

*तुला* – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति अच्छी है। इसका फायदा उठाएं। घर और व्यवसाय में सोच-समझकर फैसले लें। बजट के अनुसार खर्च करने से आर्थिक समस्याएं नहीं होंगी।
नेगेटिव: अतिरिक्त जिम्मेदारियों से चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी की आर्थिक मदद करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। दिल की जगह दिमाग से फैसले लें।
करियर: मार्केटिंग पर ज्यादा समय दें। लाभ की गति धीमी रहेगी। भविष्य की योजनाओं के लिए सही समय का इंतजार करें। ऑफिस में लापरवाही से बचें।
प्रेम: वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। घर के मामले आपस में बातचीत से सुलझाएं।
स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: आज कई जिम्मेदारियां निभानी होंगी और आप उन्हें अच्छे से पूरा करेंगे। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। रुका हुआ इनकम सोर्स फिर से शुरू हो सकता है।
नेगेटिव: पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान पर ध्यान दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें, वरना परेशानी हो सकती है। रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी आपकी है।
करियर: बड़े फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
प्रेम: पति-पत्नी में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान और आराम का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*धनु* – पॉजिटिव: रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। पढ़ाई करने वाले लोग अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे और सफल होंगे। बजट के अनुसार खर्च से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
नेगेटिव: दोस्तों या पड़ोसियों से छोटी-मोटी बहस हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। जमीन या वाहन से जुड़ी समस्याएं रहेंगी।
करियर: काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। उधारी से बचें। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
प्रेम: परिवार के साथ मौज-मस्ती और खरीदारी का समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योग और व्यायाम से मानसिक स्थिति सकारात्मक रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*मकर* – पॉजिटिव: दिन अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण कामों को पहले करें। दोस्तों की मदद से कोई सरकारी काम हल हो सकता है। युवा अपने करियर पर ध्यान देंगे और सफलता पा सकते हैं।
नेगेटिव: घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। उधारी से बचें, क्योंकि वापसी में दिक्कत हो सकती है। पुरानी बातों को भूलकर रिश्तों को संभालें।
करियर: व्यवसाय में समय और पैसे का प्रबंधन करें। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। अपनी कार्यशैली को गोपनीय रखें।
प्रेम: जीवनसाथी और परिवार का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेमी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य: सकारात्मक सोच रखें। नकारात्मक विचारों से तनाव और कमजोरी हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1*

*कुंभ* – पॉजिटिव: निजी जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने से मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी दोस्त की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव: नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, जिसका असर परिवार पर पड़ सकता है। बड़े लोगों की सलाह से समस्या सुलझेगी। कड़वी बातों से बचें।
करियर: नए काम से लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मनचाहा फायदा नहीं होगा। दूर के ग्राहकों से नुकसान हो सकता है। नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
प्रेम: परिवार में शांति और अनुशासन रहेगा। विवाहेतर संबंधों से बचें, वरना पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है।
स्वास्थ्य: पैरों और घुटनों में दर्द हो सकता है। गेस्ट्रिक चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

*मीन* – पॉजिटिव: जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उनकी सलाह से जीवन के नए पहलू समझ आएंगे।
नेगेटिव: पड़ोसी या दोस्त से बहस हो सकती है। धैर्य से मामले सुलझाएं। बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करना मुश्किल होगा।
करियर: व्यवसाय सामान्य रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था और कार्यशैली में सुधार की जरूरत है। सरकारी कर्मचारी गलत काम से बचें, जांच की आशंका है।
प्रेम: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: महिलाएं जोड़ों के दर्द या स्त्री रोगों से सावधान रहें। काम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल एयरपोर्ट रोड पर युवकों का हुड़दंग, तलवार से केक काटने के साथ की आतिशबाजी, सड़क घेरकर मनाया बर्थडे, कानून का डर खत्म

भोपाल एयरपोर्ट रोड पर युवकों का हुड़दंग, तलवार से केक काटने के साथ की आतिशबाजी, सड़क घेरकर मनाया बर्थडे, कानून का डर खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d