• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home वायरल न्यूज

एयर होस्टेस से दरिंदगी से पहले राहुल ने देखी अश्लील फिल्में, मोबाइल हिस्ट्री से खुलासा

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2025
in वायरल न्यूज
0
एयर होस्टेस से दरिंदगी से पहले राहुल ने देखी अश्लील फिल्में, मोबाइल हिस्ट्री से खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर
पर उपचाराधीन 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ यौन
उत्पीड़न करने वाले आरोपी मशीन टेक्नीशियन दीपक को
शनिवार को अदालत में पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ कर रही है कि कहीं उसने अस्पताल में नौकरी के दौरान अन्य मरीजों से कोई अश्लील हरकत तो नहीं की थी। जो मामला सामने न आया हो।आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दीपक बहाना बनाकर काफी देर तक आईसीयू में जांच के लिए रूका था। जांच करने के दौरान मशीन टेक्नीशियन दीपक ने वहां मौजूद महिला स्टाफ नर्स से बातचीत भी की और उनको बातों में उलझाकर यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को आरोपी दीपक को अदालत ले जाने से पहले पुलिस उसको मेदांता अस्पताल में घटना वाले स्थान पर भी लेकर गई थी ताकि मामले में उससे निशानदेही कराई जा सके। अस्पताल में पहुंचने के बाद आरोपी दीपक स्टाफ कर्मचारियों से नजर नहीं मिला पा रहा था और अस्पताल प्रबंधन से भी अपने किए की माफी मांगी है।

बीते गुरुवार को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. अर्पित जैन के सुपरविजन में एसआईटी का गठन किगा गया। एसआईटी की अलग-अलग आठ पुलिस टीमों ने मामले में जांच करते हुए मेदांता अस्पताल में लगे लगभग 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे और अस्पताल के स्टॉफ से मामले में पूछताछ की। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने जांच करके आरोपी को बीते शुक्रवार थाना सदर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक (25 वर्ष) निवासी गांव बधौली, मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई थी। आरोपी बीते पांच माह से मेदांता अस्पताल में मशीन टेक्नीशियन के तौर पर नियुक्त था।

आरोपी दीपक से पूछताछ में पता चला कि उसने वर्ष 2019-2022 के दौरान एक निजी संस्थान से बीएससी (ओटी) की डिग्री की थी। आरोपी पढ़ाई में औसत छात्र रहा है। लगभग पांच माह से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उपचार मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्य कर रहा है। आरोपी दीपक ने एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न करने की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय आरोपी के पीड़ित एयर होस्टेस के पास जाने की पुष्टि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई है।

आरोपी मशीन टेक्नीशियन दीपक से पूछताछ में पता चला कि वह अश्लील फिल्म देखने का एडिक्ट है। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो देखे थे। आरोपी के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री जांचने में इसकी पुष्टि हुई है कि वह लगातार अश्लील फिल्में देखता था। गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीम आरोपी दीपक के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री की गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी दीपक को गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसके परिवार को भी जानकारी दी। बेटे की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके पिता भी गुरुग्राम पहुंचे। दीपक के पिता ने पुलिस अधिकारियों व अस्पताल प्रबंधन के समक्ष कहा कि उसके बेटे ने गलती की है तो उसको सजा भी मिलनी चाहिए। आरोपी के पिता ने गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी भी ली। वहीं, अस्पताल प्रबंधन से भी बेटे की गलती की माफी मांगी।14 अप्रैल को सदर थाना में एक महिला ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह एक एयरलाइंस में एयर होस्टेस है और प्रशिक्षक के लिए गुरुग्राम आई थी। पांच अप्रैल को स्विमिंग पूल में डूबने से के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उसको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि छह अप्रैल को वेंटिलेटर पर उपचार के दौरान जब वह बेहोशी हालत में थी तो एक पुरुष कर्मी द्वारा चादर के अंदर हाथ डालकर उंगलियों से उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। बेहोशी हालत में होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाई थी, लेकिन उसे अपने साथ गलत होने का एहसास हुआ था। यह घटना होने के कारण घबरा गई थी और इस बारे में किसी को कुछ बता भी नहीं सकी। 13 अप्रैल को मेदांता अस्पताल से जब उसे डिस्चार्ज किया गया तो उसने अपने पति को अस्पताल में हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने अपने लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में सदर थाना में मामला दर्ज कराया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला की लाश से कुंडल चुरा लिए। रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत हुई थी। CCTV देखिए।

जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला की लाश से कुंडल चुरा लिए। रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत हुई थी। CCTV देखिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d