• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

रविवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2025
in ज्योतिष
0
रविवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST मनीष कुमार

मेष* – पॉजिटिव – घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अध्ययन या अनुसंधान से जुड़ी समस्याओं का समाधान किसी अनुभवी की मदद से मिल जाएगा।
नेगेटिव – आज किसी भी यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं क्योंकि समय बर्बाद होगा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामलों में दखल न देकर अपने काम पर ध्यान दें। बातचीत में सही शब्दों का प्रयोग करें।
व्यवसाय – आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न करें।
लव – पति-पत्नी के संबंध अच्छे बने रहेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाए रखें।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। गुस्से और तनाव पर नियंत्रण रखें।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 4*

*वृषभ* – पॉजिटिव – समय सामान्य व्यतीत होगा। रिश्तों के प्रति आदर से संबंध और मजबूत होंगे। बच्चों के लिए आप अच्छे पैरेंट साबित होंगे।
नेगेटिव – निवेश में गलती हो सकती है, इसलिए जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। पड़ोसी की मदद करने से सुकून मिलेगा पर बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय – मार्केटिंग में नई तकनीक का उपयोग फायदेमंद रहेगा। मीडिया और इंटरनेट से काम आगे बढ़ाएं।
लव – परिवार में प्यार और हंसी-मजाक का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, थोड़ी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 7*

*मिथुन* – पॉजिटिव – आर्थिक मामलों में अचानक फायदा होने से मन खुश रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। सभी काम योजना बनाकर करें, समय आपके पक्ष में है।
नेगेटिव – ज्यादा आत्मविश्वास के कारण धोखा खा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
व्यवसाय – व्यवसाय में अभी ज्यादा सुधार नहीं होगा। सामान्य काम ठीक से चलते रहेंगे। जनता से जुड़े कामों में फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त काम मिल सकता है।
लव – पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते की संभावना है।
स्वास्थ्य – सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। तनाव से दूर रहें।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6*

*कर्क* – पॉजिटिव – मनपसंद काम करने से मानसिक शांति मिलेगी। घर की मरम्मत या सुधार के काम में वास्तु नियमों का पालन करें। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।
नेगेटिव – दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। युवाओं को किसी काम में असफलता से तनाव हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय – जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जोखिम भरे काम न करें। आमदनी बढ़ने के योग हैं। ऑफिस में किसी से बहस न करें।
लव – घर का माहौल अच्छा रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध गंभीर होंगे।
स्वास्थ्य – खान-पान पर नियंत्रण रखें। लिवर की समस्या हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7*

*सिंह* – पॉजिटिव – काम करने के तरीके में बदलाव लाने का सही समय है। राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी खास दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव – किसी रिश्तेदार से छोटी-मोटी बहस हो सकती है। परिवार के साथ भी समय बिताएं।
व्यवसाय – काम का तनाव कम होगा। नए काम की योजना बनेगी, लेकिन पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें।
लव – पति-पत्नी में विचारों का मतभेद हो सकता है। बाहरी लोगों को अपने रिश्ते में दखल न दें।
स्वास्थ्य – सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराते रहें।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5*

*कन्या* – पॉजिटिव – किसी भी बात को गहराई से समझने की इच्छा रहेगी। आध्यात्मिकता से मन शांत रहेगा। व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।
नेगेटिव – बच्चों की गलती पर गुस्सा करने के बजाय प्यार से समझाएं। महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है, बड़ों से सलाह लें।
व्यवसाय – व्यापार में फायदे के अवसर आएंगे। संपर्क बढ़ाने से लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है।
लव – परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की वजह से तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य – मूत्र संबंधी संक्रमण हो सकता है। ज्यादा पानी पिएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2*

*तुला* – पॉजिटिव – जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या किसी बड़े की मदद से हल होगी। संतान से जुड़ी कोशिशों का अच्छा नतीजा मिलेगा। सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव – पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। जरूरी काम समय पर निपटाएं। तनाव न लें। युवाओं को मौज-मस्ती के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए।
व्यवसाय – साझेदारी में काम करने वालों को फायदा होगा। सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। ऊपर वालों का सहयोग मिलेगा।
लव – निजी जीवन अच्छा रहेगा। घरवालों के साथ खरीदारी या मनोरंजन की योजना बनेगी।
स्वास्थ्य – खांसी-जुकाम जैसी छोटी समस्या हो सकती है। घरेलू उपचार से आराम मिलेगा।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नए लाभदायक संपर्क बनेंगे। व्यस्त दिन होगा लेकिन खुशी मिलेगी। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
नेगेटिव – खर्चों पर नियंत्रण रखें। जमीन या वाहन खरीदने के लिए कर्ज लेने की सोच सकते हैं, लेकिन चिंता न करें यह भविष्य में फायदेमंद होगा।
व्यवसाय – सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और प्रचार पर ध्यान दें। बॉस आपके काम से खुश होंगे, पदोन्नति का योग है।
लव – पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। बड़ों की सेवा से आशीर्वाद मिलेगा।
स्वास्थ्य – मौसमी बदलाव और प्रदूषण से सावधान रहें। खान-पान और दिनचर्या नियमित रखें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6*

*धनु* – पॉजिटिव – पढ़ाई करने वालों के लिए अच्छा समय है। एकाग्रता बनाए रखें। अच्छी किताबें पढ़ने और आध्यात्मिक कार्यों से ऊर्जा मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे।
नेगेटिव – घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जिद्दी स्वभाव से दूसरों को परेशानी हो सकती है, लचीला बनें। जरूरी कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय – कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। योग्यता और परिश्रम से सफलता मिलेगी। आय के मामले में संतोष रखना पड़ेगा। बाहरी लोगों से सावधान रहें।
लव – जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार के साथ घर पर भी समय दें।
स्वास्थ्य – मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है। व्यायाम न छोड़ें।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7*

*मकर* – पॉजिटिव – धार्मिक व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे। जीवन स्तर सुधारने के संकल्प पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई का अच्छा परिणाम मिलेगा।
नेगेटिव – घर पर पैसों का लेन-देन न करें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। युवाओं को करियर पर ध्यान देना चाहिए।
व्यवसाय – व्यापार में बहुत काम रहेगा। सही योजना से काम समय पर पूरे होंगे। स्थान बदलने से लाभ हो सकता है।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन की योजना बनेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य – वातावरण के कारण सेहत का ध्यान रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखें।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 1*

*कुंभ* – पॉजिटिव – युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी जानकारी मिलेगी। बड़े फैसले लेने से पहले परिवार से सलाह लें, सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – काम का बोझ ज्यादा रहेगा, निजी जीवन पर समय नहीं दे पाएंगे। पैसों का लेन-देन न करें, लेकिन किसी से रिश्ते भी न खराब करें।
व्यवसाय – व्यापारिक सौदे करते समय सावधानी बरतें। कागजात अच्छी तरह जांच लें। उधार न दें। सरकारी नौकरी वालों का काम कम होगा।
लव – परिवार में सहयोग और प्यार का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
स्वास्थ्य – नियमित दिनचर्या से सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5*

*मीन* – पॉजिटिव – समय शांतिपूर्ण और धन दायक रहेगा। घर की व्यवस्था सही रखने में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधियों पर आपका दबदबा रहेगा।
नेगेटिव – परिवार के किसी सदस्य के तलाक जैसी स्थिति से चिंता हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखल न दें, नुकसान हो सकता है। नया काम शुरू न करें।
व्यवसाय – व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें, छोटी गलती भी नुकसान कर सकती है। आज बहुत व्यस्तता रहेगी लेकिन मेहनत के अनुसार फायदा कम मिलेगा।
लव – पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवा पढ़ाई और करियर के लिए प्रेम संबंधों से समझौता न करें।
स्वास्थ्य – दिनचर्या नियमित रखें। गलत खान-पान से पेट खराब हो सकता है।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा अर्द्धरात्रि में थाना रीठी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा अर्द्धरात्रि में थाना रीठी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d