उमरियापान:- वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के करौंदी बीट अंतर्गत महनेर पहाड़ी के नीचे गुरुवार शाम को
मृत अवस्था में मिले मादा तेंदुए का शुक्रवार को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शव परीक्षण किया गया।मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब 8 वर्ष की थी। देरशाम वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कटनी में तेंदुए का दाह संस्कार किया गया। पीएम करने वाले दो डॉक्टरों की टीम के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या तेंदुए की मौत बीमारी के चलते हुई है।
ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। गुरुवार देररात सतना से डॉग स्क्वायड की टीम पहुँची। घटना स्थल का जायजा लिया।घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सतना से पहुँची डॉग स्क्वायड की टीम घटना स्थल से कुछ दूरी पर पहाड़ी के अलावा कॉलोनी में भी जा पहुँची।हालांकि वन विभाग के अमले को इस मौके पर कोई भी खास साक्ष्य नहीं मिल सके।वन्य प्राणी के शरीर में चोट के कोई निशान भी नहीं मिले। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलते ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।बता दें कि उमरियापान-ढीमरखेड़ा मार्ग पर महनेर पहाड़ी के नीचे गुरुवार देरशाम मादा तेंदुए का शव मृत अवस्था में मिला था।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी