• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे

by Manish Gautam Chiefeditor
April 16, 2025
in top
0
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की  पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST मनीष गौतम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदसौर काला खेत में चल रहे विशाल महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। यह यज्ञ 13 अप्रैल से चल रहा है, जो की 18 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यज्ञ में 51 मंत्रोचार के साथ आहुति दी, पूजा अर्चना की तथा सुख, शांति, समृद्धि कामना की। आहुति के पश्चात यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने मंच से संत जनों का साल श्रीफल से सम्मान किया। पवित्र नगरी मंदसौर को शराब मुक्त करने पर 160 समाजों द्वारा मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस दौरान सर्वाध्यक्ष पू.पा.डॉ. आचार्य गोस्वामी श्री गोकुलोत्सवजी महाराज, जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, वल्लभ मूल के आचार्यगण, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, संत श्री मणिमहेश चैतन्य जी महाराज, श्री रामकिशोर दास जी महाराज, श्री देवेंद्र शास्त्री, अनीता दीदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक श्री ओम प्रकाश सखलेचा, विधायक श्री माधव मारू, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री राजेश दीक्षित, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित सभी जिलाधिकारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हम सब सोम यज्ञ का हिस्सा बने है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस यज्ञ का विशेष महत्व है। पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है। सनातन संस्कृति की अपनी अलग विशेषता रही है।
दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। वर्तमान में 9% दूध उत्पादन होता है जिसको बढ़कर 20% किया जाएगा। दूध उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे। दूध का उत्पादन बढ़ाने पर कार्य होगा। गांव की गौशाला अच्छे से संचालित हो इसके लिए प्रयास होंगे। 25 गाय की एक इकाई मानकर एक व्यक्ति आठ इकाई रख सकेंगे। कामधेनु योजना को जमीन स्तर पर उतारेंगे। समाज में संस्कार दिखे इसके लिए धार्मिक नगरियों में शराबबंदी की गई। ऐसे प्रत्येक पवित्र स्थान पर शराबबंदी की गई। यह निर्णय सुसंस्कृत समाज के निर्माण में सहायक होगा। कृष्ण की लीलाओं के पवित्र स्थान को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएंगे। प्रदेश में ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है।
सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि आज हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सरकार ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाकर बच्चों के पढ़ने में माहौल निर्मित किया है। शिक्षा के क्षेत्र को डिसिप्लिन के साथ आगे बढ़ाने काम किया है। पार्वती काली सिंध परियोजना को मूल रूप प्रदान किया है। मध्य प्रदेश के आर्थिक संवर्धन को तेजी से विकसित करने काम किया है। स्वावलंबी गौशाला की नीति को बनाया है। मंदसौर की सीमा को शराब मुक्त किया है। जिससे खुशहाल माहौल बना है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि पशुपतिनाथ कॉरिडोर विकास के लिए मुख्यमंत्री अनुकंपा प्रदान करें। इसे और विस्तारित रूप प्रदान करें।

#Mandsaur
#मन्दसौर

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नीमच 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राइजिंग डे परेड की ली सलामी।

नीमच 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राइजिंग डे परेड की ली सलामी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d