• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने बड़ाकछार गांव में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण

मंत्री श्री पटेल ने पंच-सरपंच सम्मेलन को किया संबोधित भवन विहीन पंचायतों में बनेंगे अटल ग्राम सेवा सदन भवन

by Manish Gautam Chiefeditor
April 16, 2025
in कटनी
0
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने बड़ाकछार गांव में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पानी को सहेजने का जल गंगा संवर्धन अभियान वास्तव में आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल देने के लिए संचालित केवल शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावीं पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता को सुरक्षा कवच देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि भवन विहीन ग्राम पंचायतों में अगले तीन साल के भीतर नये विकास भवन बनाये जायेंगें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने यह बात बुधवार को यहां ढी़मरखेड़ा क्षेत्र में बड़ाकछार गांव में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही।

                                    इस अवसर पर विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहेरिया, एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके तथा बड़ाकछार गांव में स्वर्गीय गोपाल प्रसाद लोधी की पुण्य स्मृति

में वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थापित करने हेतु दान देने वाली श्रीमती बेटीबाई लोधी और शंकर मेहतो, जागेन्द्र सिंह, राकेश सिंह एवं कविता राय जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन और पंच-सरपंच उपस्थित रहे।

                                    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा कि श्रीमती बेटीबाई लोधी द्वारा अपने पति गोपाल लोधी की पुण्य स्मृति मे उनकी इच्छा की पूर्ति के लिए यहां बड़ाकछार गांव में वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। यह प्रतिमा भावी पीढ़ी को वीरांगना रानी अवंतीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व और उनके बलिदान की यशोगाथा का भावी पीढ़ी को पुण्य स्मरण कराता रहेगा। मंत्री श्री पटेल ने वीरांगना के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये कहा कि रानी अवंतीबाई ने जनता के सुखों और उनके सम्मान के लिए अंग्रेजों से युद्ध किया और अपनी वीरता और शौर्य के बल पर उस समय की दुनिया की सबसे ताकतवर अंग्रजों की सत्ता को चुनौती दिया।

                                    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में 50 हजार खेत तालाब बनाये जायेंगें। उन्होंने सभी की भागीदारी से अभियान संचालन का आव्हान करते हुये कहा कि पंचायतों को जो राशि प्राप्त होती है उससे तय कार्य योजना के तहत चिन्हित कार्यों को सुव्यवस्थित स्वरूप में व्यय किया जाना चाहिए।

उन्होंने पंच-सरपंच सम्मेलन में कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को 15वें वित्त आयोग, राज्य के 5वें वित्त आयोग, स्टाम्प ड्यूटी, गौण खनिज रॉयल्टी की राशि दी जाती है। साथ ही मांग के आधार पर मनरेगा की राशि भी आनुपातिक आधार पर पंचायतों को उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि भवन विहीन पंचायत भवनों के लिए भवन निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में 1153 ग्राम पंचायतों को अटल ग्राम सेवा सदन भवन निर्माण के लिए राशि दी गई है। साथ ही 1 हजार 76 सामुदायिक भवन भी प्रदेश भर में बनाये जा रहे हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में रिकार्ड रखने की व्यवस्था के नजरिये से भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के पास जमीन है वे अवश्य पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित करें। लेकिन उनकी सुरक्षा हेतु फेंसिंग एवं सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने के बाद पौधा रोपण करें। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण के लिए गड्ढा खोदने का कार्य मनरेगा योजनांतर्गत किया जाये। 30 मई तक चिन्हित पौधारोपण स्थल की फेंसिंग आदि कर पौधा लगायें। इनकी उचित सुरक्षा व देखभाल की वजह से अगले 3 साल बाद पौधे विकसित हो जायेंगें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
करवाचौथ के दिन जिस पति की लंबी उम्र के लिए रखा था व्रत उसी पति ने चरित्र पर शंका में पत्नीे को लगाया था करंट और गला दबाकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट  आजीवन कारावास भुगतने का दिया आदेश

करवाचौथ के दिन जिस पति की लंबी उम्र के लिए रखा था व्रत उसी पति ने चरित्र पर शंका में पत्नीे को लगाया था करंट और गला दबाकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट आजीवन कारावास भुगतने का दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d