• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

माधव नगर की अवैध कालोनी में निर्मित अनधिकृत निर्माण कार्यों का महापौर एवं निगमायुक्त ने किय निरीक्षण दो बड़े नालों को पाटकर अवैध प्लाटिंग किये जानें की मिली थी महापौर को शिकायत अवैध कॉलोनी पर ठोस कार्यवाही करनें महापौर ने अधिकारियों को दिए निर्देश निगमायुक्त ने कहा भू स्वामित्व रिकार्ड का परीक्षण कर शीघ्र करेंगे दोषियों पर कार्यवाही पानी भराव की समस्या से मिलेगी निजात

by Manish Gautam Chiefeditor
April 15, 2025
in कटनी
0
माधव नगर की अवैध कालोनी में निर्मित अनधिकृत निर्माण कार्यों का महापौर एवं निगमायुक्त ने किय निरीक्षण  दो बड़े नालों को पाटकर अवैध प्लाटिंग किये जानें की मिली थी महापौर को शिकायत  अवैध कॉलोनी पर ठोस कार्यवाही करनें महापौर ने अधिकारियों को दिए निर्देश  निगमायुक्त ने कहा भू स्वामित्व रिकार्ड का परीक्षण कर शीघ्र करेंगे दोषियों पर कार्यवाही  पानी भराव की समस्या से मिलेगी निजात
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मंगलवार को  निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के साथ माधवनगर पहुंचकर निर्मित अवैध कालोनी में दो बड़े नालों को पाटकर तथा उनका रास्ता डायवर्ट कर  नियम विरुद्ध तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्यों का मौका निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर एवं निगमायुक्त को स्थानीय नागरिकों एवं निगम के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्थल पर कई दिनों से अवैध कॉलोनी का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थल पर दो पुराने नालों को पाटकर उनके ऊपर निर्माण करने तथा नाले की दिशा परिवर्तित करने के कारण पानी का बहाव रुक जाने से बारिश के दौरान बस्ती में  जलभराव की समस्या का सामना करने की जानकारी दी गई।  जिस पर महापौर एवं निगमायुक्त ने स्थानीय नागरिकों के साथ पूरी अवैध कालोनी में कराए गए निर्माण कार्यों का पैदल चलकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दिशा परिवर्तित नाले से पानी की निकासी बाधित पाए जाने पर निगमायुक्त श्री दुबे ने अवैध कालोनी स्थल के खसरे,  भू स्वामी एवं मद आदि की जांच कर दोषियों पर विधि संगत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वर्षा काल के दौरान स्थल पर पानी भराव की समस्या न हो इस हेतु अभी से लेआउट के आधार पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए ।

इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री जयनारायण निषाद, सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला एड.सुरेन्द्र गुप्ता पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, ईश्वर बहरानी, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव, कमलेश चौधरी, डब्बू रजक राजू माखीजा, सहित निगम के अन्य अधिकारियों की भी मौजूदगी रहीं।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में एमईएस कॉलोनी के पीछे दो  मुख्य बड़े नालों को पाटकर अवैध कॉलोनी निर्माण किए जाने की प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्थल का मौका निरीक्षण किया गया था।  तथा सुगमता से पानी निकासी हेतु नालों को पूर्वानुसार स्थिति में लाने तथा अवैध कालोनी निर्माण  करने वाले संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए थे।

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान स्थल पर सेवन इलेवन से आनें वाले मुख्य नाले जो पाट दिया गया था, से सुगम पानी की निकासी हेतु निगम प्रशासन द्वारा खुदाई करने का कार्य भी प्रारंभ पाया गया।

अवैध कॉलोनी निर्माण पर लगे अंकुश- महापौर

      महापौर श्रीमती सूरी ने निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री नीलेश दुबे से अधिकारियों की बैठक आयोजित कर अवैध कालौनी निर्माण कार्य की दिशा मे दोषियों को ठोस कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।  महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि यदि इस  प्रकार के अवैध कालोनी के प्रकरणों में ठोस कार्यवाही नहीं की जाती तो शहर के नागरिकों को वर्षाकाल के दौरान इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिससे स्थानीय नागरिक एवं निगम प्रशासन दोनों को परेशानी होगी।

दोषियों पर होगी कार्यवाही,ले आउट तैयार कर करे पानी निकासी की समुचित व्यवस्था- आयुक्त

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्याम पंजवानी, पूर्व पार्षद राजू माखीजा द्वारा महापौर एवं निगमायुक्त से नाली की दिशा परिवर्तित होने से वर्षा के दौरान समदडिया कॉलोनी एवं एम.ई.एस कॉलोनी में पांच – पांच फुट पानी भरनें की संभावना व्यक्त की गई। जिस पर आयुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा भूमि का खसरा नंबर के आधार पर भूस्वामी एवं मद आदि की जानकारी प्राप्त कर अवैध कालोनाईजर पर विधि संगत कार्यवाही करनें की बात कही है। तथा बरसात के मौसम में पानी भराव की समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु अभी से ले-आउट तैयार कर सुगमता से पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश क्षेत्रीय उपयंत्री को दिए ।

माधवनगर उप कार्यालय का किया निरीक्षण

 

 महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा निरीक्षण के दौरान

माधवनगर स्थित उप कार्यालय पहुंचकर प्रांगण में वर्षा ऋतु के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या के कारणों की जानकारी ली।  इस दौरान बताया गया कि कार्यालय का बेस नीचे होने के कारण पानी निकासी में समस्या उत्पन्न होती है। जिस पर निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने  पानी भराव वाले स्थलों की जांच कर प्लान तैयार कर पानी निकासी की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री दुबे ने बताया कि इस हेतु वर्क आर्डर भी जारी किया जा चुका है। जिसके तहत ड्रेन का मास्टर प्लान बनाकर नालों को चैनलाइज कर मेन ड्रेन बनाकर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। ताकि वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को पानी भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री श्री अनिल जायसवाल, जे.पी.बघेल, अश्विनी पाण्डेय सहित नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की मौजूदगी रहीं ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कटनी के थाना न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र में रात्रि में घर कि राह भटकी मिली 07 वर्षीय बालिका को डायल 112/100 एफ आर व्ही ने परिजन से मिलाया*

*कटनी के थाना न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र में रात्रि में घर कि राह भटकी मिली 07 वर्षीय बालिका को डायल 112/100 एफ आर व्ही ने परिजन से मिलाया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d