• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने सुनी 107 आवेदकों की समस्यायें अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
April 15, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने सुनी 107 आवेदकों की समस्यायें  अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 107 लोगों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 107 आवेदकों ने कलेक्टर श्री यादव के समक्ष अपनी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर तहसील, विकासखण्ड मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनसुनवाई आयोजित की गई ।

                                    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर निधि सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद रहे।

उज्जवला योजना का लाभ दिलायें

रमा विश्वकर्मा पति रमेश कुमार विश्वकर्मा निवासी इंदिरा ज्योति कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड ने आवेदन देते हुए उज्जवला योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग करते हुये कहा कि मैं मजदूर महिला हूँ एवं मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हूँ। मैं उज्जवला योजना का कनेक्शन प्राप्त करना चाहती हूँ लेकिन जब भी गैस एजेंसी जाती हूँ तो मुझे यह कहकर टाल दिया जाता है कि अभी योजना नहीं चल रही है जब चलेगी तो आपको योजना के तहत कनेक्शन दिया जायेगा। जिस पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

वेतन दिलायें

ग्राम पंचायत तमुटिया निवासी राजेन्द्र कुमार परधान द्वारा दिये गये आवदेन में बताया कि मैं विगत पांच वर्षों से ग्राम पंचायत तमुटिया में चौकीदार हूँ। लेकिन विगत 10 माह से मुझे वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने सीईओ जनपद पंचायत बहोरीबंद को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इलाज हेतु दिलायें आर्थिक सहायता

                                    फारेस्टर वार्ड निवासी संतोष सिंह पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घर में मां सहित हम दो सदस्य हैं। मां झाड़ू-पोछा का कार्य करती है एवं मैं मजदूरी करके जीवनयापन करता हूँ। लेकिन पिछले कुछ समय से ब्रेन एवं रीढ़ की हड्डी में तकलीफ होने से मैं मजदूरी नहीं कर पा रहा हूँ। मेरा ईलाज जबलपुर में चल रहा है। जबलपुर आने-जाने एवं ईलाज कराने के लिए मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए इलाज हेतु मुझे आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने सिविल सर्जन को नियमानुसार उपचार हेतु व्यवस्था करने की हिदायत दी।

बंटवारा करायें

                                    ग्राम देवरीकला निवासी गंगाराम साहू पिता स्व. सुखंदी साहू ने आवेदन के माध्यम से बताया कि ग्राम देवरी कला की सह स्वामित्व की भूमि जिसका खसरा नंबर 531, 536, 559, 563 562, 855/2, 855/3 एवं 1014 कुल रकवा 1.72 हेक्टेयर है। जिसमें खसरा नंबर 536, 559 रकवा 0,03 एवं 0,24 हेक्टेयर पर मैं विगत 40 वर्षों से काबिज हूँ एवं खेती कर रहा हूँ। तथा राजस्व रिकार्ड में भी मेरा नाम दर्ज है। इस भूमि के बंटवारे के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी के आदेश के बाद भी पटवारी द्वारा फर्द बंटवारा नहीं बनाया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री यादव ने तहसीलदार रीठी को समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नवागत कलेक्टर श्री जैन ने पदभार ग्रहण किया*

नवागत कलेक्टर श्री जैन ने पदभार ग्रहण किया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d