रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिले में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के पावन अवसर पर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से भारत को एक लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र बनाने की जो नींव रखी, वह आज भी हमारी प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों को व्यवहार में लाकर सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करना है। उनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, राजेश तिवारी, सुनील राठौर, ज्योति चौरे, हंस राय, मनोहर बडानी, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, नपा अध्यक्ष नीतू यादव , रूपेश राजपूत, अनिल आर्य, डॉ. सीमा कैथवास, केशव उर्मिल, महेन्द्र यादव, राहुल सिंह सोलंकी, अर्चना पुरोहित, चंचल राजपूत, वंदना दुबे, रोहित गौर, दुर्गेश चौधरी, अजय रतनानी, वंदना चुटीले, चंदन साहा, दुर्गेश मिश्रा, कमल चव्हाण, अनिल दुबे, रेखा यादव, योगेन्द्र सोलंकी, संदीप सोनकर, संदीप लोगरे , मजीद खान सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वहीं जिलेभर के 1187 बूथों पर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किए गए, जिनमें विचार गोष्ठी, संविधान पाठ, दीप प्रज्वलन, और सामाजिक समरसता पर संवाद आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। भाजपा कार्यालय में भी जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मेना की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारीगण ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्पमाला सहित फूल अर्पित किए।


