कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल जनपद के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत कनाड़िया के लक्ष्मण सिंह पंवार द्वारा अपने माता-पिता की पूर्ण तिथि पर नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर अयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या नेत्र परीक्षण करवाया गया,सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर द्वारा प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र शु.मण्डी के सहयोग से स्व.ठा.सा.श्री धुलसिंह जी पंवार एवं स्व.श्रीमती गंगाकुंचर पंवार की स्मृति में
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया।इस अवसर पर सेवा सदन केन्द्र प्रभारी खुशीराम आचार्य, हरिनारायण परमार(काकाजी)शशांक जैन,रमेश परमार, गंगाधर शर्मा एवं मेतियाबिंद ऑपरेशन चयनित मरीजों को दि.29 अप्रैल 2025 मंगलवार को,शुजालपुर मंडी से बस द्वारा संत हिरदाराम नगर ले जाया जावेगा,जहां उनके भोजन,दवाई,चश्में आदि की व्यवस्था निःशुल्क की जावेगी।
विशेष-:मोतिया बिंद ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को आधार कार्ड एवं वोटर आईडी की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।


