जय श्री राम के नारों से गुंजा सिलौंडी
सिलौंडी: हनुमान जयंती के अवसर पर सिलौंडी में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए ।
जिसमें हनुमान कुटी बाजार मोहल्ला में सुभाष राय, राहुल राय के परिवार के सहयोग से 24 घंटे अखंड रामायण पाठ के बाद हवन पूजन भंडारा
हुआ ।
श्री बालाजी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमें श्री राम श्री लक्ष्मण श्री जानकी माता की झांकी के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया ।
सुंदरकांड के बाद श्री बालाजी मंदिर में भंडारा का आयोजन हुआ ।
पुलिस चौकी के पास दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्राण की नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। चक्रवर्ती समाज के विशेष सहयोग से मंदिर का नव निर्माण हुआ ।
संत श्री श्री 1008 दामोदर दास के सानिध्य में पूजन पाठ श्री संयोग शास्त्री और गोपी महाराज ने कराया ।और विशाल भंडारा भी किया गया ।
जिसमें ग्राम के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुशील राय,सरपंच पंचों संतोष कुमार,उपसरपंच राहुल राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय,पूर्व सरपंच डॉक्टर मनमोहन राय,रमेश राय ,डॉक्टर प्रशांत राय ,कपिल राय , भरत राय , शंकर लाल, समिती अध्यक्ष बालमुकुंद चोबे ,अक्षय राय,दुर्गा श्रीवास ,नीरज राय ,अरविंद सोनी ,अमरीश राय,मनीष दहिया सहित शामिल हुए ।ओमकार सोनी , जितेंद्र सोनी जी का विशेष सहयोग रहा हैं।
शाम को 4:00 बजे से विशाल वाहन रैली मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ,अमरेश राय,सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में निकली गई जो की पूरे क्षेत्र नेगई, सगमा,लालपुर , अतरसुमा होकर पंचमुखी दरबार में समाप्त हुई । सिलौंडी बस स्टैंड में सनत राय आशु राय जी के परिवार के विशेष सहयोग से भंडारा का आयोजन हुआ ।
रात्रि में बड़े हनुमान ,छोटे हनुमान जी मंदिरों में महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ ।


