• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आज हनुमान जयंती पर 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2025
in कटनी
0
आज हनुमान जयंती पर 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज हनुमान जयंती पर शनि महाराज सूर्य, बुध, शुक्र, और राहु के साथ मिलकर दुर्लभ संयोग के शुभ प्रभाव से वृषभ, मिथुन, सिंह, मकर और कुंभ राशियों के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहेगी, आर्थिक लाभ से भरा होगा,रुके कार्य सिद्ध होंगे, दिन लाभ से भरा होगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
—————————————————–
*आज 12 अप्रैल दिन शनिवार को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, इसे चैत्र पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस तिथि पर व्याघात योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे, और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक और राहुकाल सुबह 09 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती भी है। आज कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। आज दिन के देवता शनि महाराज रहेंगे। खास बात यह है कि आज चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि भी है जो हनुमान जयंती होने से हनुमानजी को समर्पित है। इस दिन शनि महाराज सूर्य, बुध, शुक्र, और राहु के साथ मिलकर दुर्लभ संयोग बना रहे हैं, जबकि शनि और चंद्रमा समसप्तक योग बनाएंगे। इसके साथ ही शुभ हस्त नक्षत्र उपरांत चित्रा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है और चंद्रमा कन्या राशि में होकर गुरु से नवम पंचम योग भी बना रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों के इन शुभ संयोगों से वृषभ, मिथुन, सिंह, मकर और कुंभ राशियों के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहेगी, और आर्थिक लाभ से भरा होगा,रुके कार्य सिद्ध होंगे, दिन लाभ से भरा होगा। कारोबार में उन्‍नति हासिल होगी और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी का कठोर व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है। अपनी प्रत्येक योजना को गुप्त ही रखें। अन्यथा कोई इन का नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम अपनी देखरेख में करवाएं। स्टाफ या कर्मचारियों के भरोसे रहना नुकसान हो सकता है। गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें। इस समय किसी प्रकार की इन्क्वायरी अथवा पेनल्टी लगने की स्थिति भी बन रही है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से आपका पाचन सिस्टम प्रभावित हो सकता है। ज्यादा तनाव ना लें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

*वृषभ* – पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई फंसा हुआ पैसा भी आज वापिस मिलने की प्रबल संभावना है। राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय खुद ही ले, तो बेहतर है। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ्य से अधिक लेने से परहेज करें। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत की जल्दी ही अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी से भी शेयर ना करे।
लव- परिवार के साथ मौजमस्ती और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। व्यायाम, योगा आदि पर भी जरूर ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के खरीदने-बेचने का विचार चल रहा है, तो उस पर अमल करने के लिए अच्छा समय है। आपका कोई खास कार्य रुका हुआ है, तो आज किसी के सहयोग से हल होने की पूरी संभावना है। बातचीत के माध्यम से कई परेशानियों का भी हल मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी मनोनुकूल तरीके से कार्य ना बनने पर तनाव में ना आए। धैर्य रखना जरूरी है।अपने नजदीकी संबंधों पर विश्वास रखना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। अपने सामर्थ्य से अधिक खर्च करना या उधार लेना आपके तनाव का भी कारण बनेगा।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में किए बदलाव के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ दिक्कत रह सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक बनाकर रखें और उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। तथा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

*कर्क* – पॉजिटिव- समस्याएं तथा अवरोधों से राहत मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा।
नेगेटिव- बेकार की बातों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। बेवजह ईगो और गुस्से जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों में लापरवाही ना करें। तथा कोई भी खरीदारी करते समय पक्का बिल अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यस्त दिनचर्या रहेगी। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। कहीं फंसी हुई या उधर दी हुई पेमेंट हासिल करने का भी उत्तम समय है। व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। समय के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव करें।
लव- परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास-परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का अवसर बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1*

*सिंह* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्ति मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें। किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसको हल करने का प्रयास करें। काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

*कन्या* – पॉजिटिव- बड़ी व्यक्तिगत दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। जिससे आपकी परेशानियों का भी हल मिलेगा।
नेगेटिव- किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान दें। वरना इससे आपके ही काम अधूरे रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थीपन रखना भी जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें। और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें।
व्यवसाय- आपके भरपूर प्रयासों से व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित हो जाएगी। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में कार्यों को पूरा करने की नीति कामयाब होगी। पार्टनरशिप संबंधी मामले में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में चल रही राजनीति से आज कुछ राहत मिलेगी।
लव- परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में भरपूर समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता ना आने दे।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

*तुला* – पॉजिटिव- आज दिल की बजाए दिमाग से काम ले। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपके सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। हिम्मत और साहस द्वारा असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। किसी भी तरह की समस्याओं को गुस्से और आवेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।
व्यवसाय- कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। किसी कर्मचारी की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अव्यवस्थित खानपान की वजह से गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज आप आराम के मूड में रहेंगे। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने का भी प्रयास करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। महिलाएं घर तथा प्रोफेशन में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी।
नेगेटिव- घर की किसी वस्तु की खरीदारी पर उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो जाएगा। किसी भी विशेष योजना को क्रियान्वित करने में दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपको बेहतरीन जानकारी हासिल होंगी। इनके द्वारा व्यवसाय को गति भी दे सकते हैं।
लव- दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको खुशी और मनोरंजन देगा। प्रेम संबंधों के मामले में आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के चक्कर में लंबे समय तक भूखा नहीं रहना है। स्वास्थ्य संबंधित कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज ले।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1*

*धनु* – पॉजिटिव- आज कुछ सकारात्मक हलचल रहेगी। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित प्रस्ताव आएगा। आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक दायित्वों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- समय का सही मैनेजमेंट रखें। ध्यान रखें कि किसी नजदीकी मित्र और संबंधियों के साथ संबंध खराब ना हो। और इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। आलस और सुस्ती जैसी आदतों पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में अच्छी व्यवस्था रहेगी और स्टाफ का भी उचित सहयोग बना रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में भी आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। नौकरी पेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात पर तनाव रह सकता है। गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें।
लव- अविवाहितों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- कमर और पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। एसिडिटी की समस्या भी परेशान करेगी। खानपान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7*

*मकर* – पॉजिटिव- आज कई तरह के उपलब्धियां मिलने की संभावना है। परंतु कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- वर्तमान समय की मांग है, कि खुद को व्यावहारिक रखें। अपने काम पर ही ध्यान दें तथा दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना रखें, और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे, परंतु अधिकतर कार्य घर से ही फोन के जरिये पूरे हो जाएंगे। आय की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोग अभी ट्रांसफर के लिए प्रयास ना करें।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा। तथा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
स्वास्थ्य- जंक फूड के सेवन की अधिकता की वजह से सेहत कुछ खराब रह सकती है। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी ऊर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनाएगा।
नेगेटिव- कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

*मीन* – पॉजिटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। और आपकी कोई चिंता दूर होगी। मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधी जानकारी को और अधिक बढ़ाएं। कुछ कार्य यथा समय पर पूर्ण हो जाने से व्यस्तता से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- अनावश्यक बातों में समय व्यर्थ ना करें। अपनी उर्जा व कार्य क्षमता बनाए रखें, क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम अधूरे भी छोड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों से संबंधित कोई भी निर्णय सावधानी से लें। क्योंकि किसी तरह की गलती होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यापारिक मामलों में आज किसी भी नए कार्य को लेकर निर्णय लेना असमंजस में रहेगा। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने किसी प्रोजेक्ट को हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई खास उपलब्धि भी मिलने वाली है।
लव- परिवार में अनुशासन और सामंजस्य बना रहेगा लव अफेयर्स के मामले मे एक दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खान-पान और लाइफ स्टाइल को व्यवस्थित रखे।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जेपीवी डीएवी में हुआ हनुमान प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर विशेष हवन यज्ञ

जेपीवी डीएवी में हुआ हनुमान प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर विशेष हवन यज्ञ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d