• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 11 अप्रैल दिन शुक्रवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 11, 2025
in ज्योतिष
0
आज 11 अप्रैल दिन शुक्रवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज मीन राशि में शुक्र,शनि, बुध, राहु और सूर्य एक साथ पांच ग्रह विराजमान हैं। पंच ग्रही योग से मेष, मिथुन, धनु, सिंह, कन्या,तुला,कुंभ और मीन राशियों के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बने हैं सम्‍मान में वृद्धि होगी। आइए जानते आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
——————————————————–
*आज 11 अप्रैल दिन शुक्रवार को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर ध्रुव योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक, राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आज मीन राशि में शुक्र,शनि, बुध, राहु और सूर्य एक साथ पांच ग्रह विराजमान हैं। पंच ग्रही योग से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की बड़ी ही उत्तम स्थिति बनी है। शुक्र देव गुरु की राशि मीन में गोचर करते हुए गुरु के साथ राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं। जबकि शुक्र अपनी उच्च राशि गोचर करते हुए मालव्य राजयोग बनाएंगे। इतना ही नहीं आज चंद्रमा के कन्या राशि में होने से भी लाभदायक चंद्राधियोग बन रहा है। और हस्त नक्षत्र के साथ ध्रुव योग का भी संयोग बना है जिससे मेष, मिथुन, धनु, सिंह, कन्या,तुला,कुंभ और मीन राशियों के लोगों के लिए आर्थिक लाभ के योग बने हैं सम्‍मान में वृद्धि होगी, सितारों का साथ मिलेगा। कारोबार में किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और कहीं से फंसी पेमेंट मिलने से बड़ा लाभ हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का सामान्य असर रहेगा*

*डॉ. चंद्रशेखर जी शास्त्री महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*

*मेष* – पॉजिटिव- आज दिन भर दौड़भाग रहेगी, लेकिन सफलता मिलने की खुशी रहेगी। इससे आप थकान हावी नहीं होगी। दिन फायदेमंद रहेगा। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो फिलहाल स्थिति वैसी ही रहेगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों में आलस रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। किसी राजनीतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह में मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। और कर्मचारियों का सहयोग भी आपको तनाव मुक्त रखेगा। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका लग रही है। आज वाहन ना ही चलाएं, तो उचित रहेगा।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आज दिन बहुत अधिक भागदौड़ वाला रहेगा। लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलते जाएंगे। यह समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी साबित होंगे।
नेगेटिव- कुछ समय खुद के लिए भी निकालना जरूरी है, कामकाज के बोझ से खुद को चिंता में ना डालें। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खर्चा और कार्य भार बढ़ेगा। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में पूरी शिद्दत और मेहनत से काम करना लाभ के मार्ग को और अधिक प्रशस्त करेगा। कामकाजी महिलाएं अपनी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाएंगी, लेकिन नौकरी पेशा लोगों को अपना प्रतिबंधन तराशने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों से सलाह लेना आपको मदद करेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोग समय निकालकर उचित आराम भी जरूर ले तथा योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है। आप अपनी क्षमता और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव रहेगा। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी मामले में जल्दबाजी या लापरवाही ना करें। इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कार्यों से दूर रहें। व्यर्थ के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। विस्तार संबंधी कोई नई उम्मीद कामयाब रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2*

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रहें और अनुभवी लोगों के साथ रहें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार आएगा। संतान की शिक्षा व करियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कुछ मामलों में की गई लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती हैं। कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। आर्थिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। कई मामले में आपका स्वाभिमान भी आपकी उन्नति में बाधक बनेगा। इसलिए अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला बनाकर रखें।
व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली को बेहतर करने की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। सरकारी नौकरी में क्लाइंट की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सचेत रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के मतभेदों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, विवाह में परिणित होने के भी योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2*

*सिंह* – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में उपस्थित रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वित करने का है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय- इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आप के निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन संबंधी खबर मिल सकती है।
लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
स्वास्थ्य- पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। तथा देसी इलाज करें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8*

*कन्या* – पॉजिटिव- कोई बदलाव संबंधी मामला अटका हुआ है, तो आज हल हो सकता है। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आप को उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी संबंधी के साथ किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो पहले सोच-विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए काम को लेकर योजना चल रही है तो तुरंत उसे क्रियान्वित कर दें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगी। अपने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से उनका कार्यों के प्रति उचित समर्पण बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गर्मी में ज्यादा समय रहने की वजह से घबराहट रह सकती है।

*भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*तुला* – पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा, साथ ही घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन व अनुसंधान हेतु विदेश जाने के लिए किए गए प्रयासों में कुछ उम्मीद मिलेगी। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करने का विचार है, तो तुरंत कर दे।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने स्वभाव में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। घर में किसी अप्रिय व्यक्ति के आगमन से मन खिन्न हो जाएगा। कुछ समय अध्यात्म तथा ईश्वर आराधना में व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी और कुछ नई योजनाएं भी क्रियान्वित होगी। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। तथा गैस और एसिडिटी जैसी समस्या भी रहेगी।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिलने से दिन भर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज उस में गति आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल करने का भी मौका मिल सकता हैं।
नेगेटिव- सोशल मीडिया का प्रयोग संभलकर करें, कोई भी गड़बड़ी होने पर मुसीबत में फंस सकते हैं। अपनों पर बेवजह का शक करने से बचे तथा खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। अपने सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेना आपको बुरी तरह थका देगा। व्यर्थ के कार्यों को टाला जा सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साझेदारी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- घर-परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सबका ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी अथवा कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1*

*धनु* – पॉजिटिव- धनु राशि के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने वाली है। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत बीताएं। उनकी समस्याओं का हल निकालें। किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर ना करें, क्योंकि कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में स्टाफ को लेकर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। कुछ सुधार करने की जरूरत है। अटकी हुई पेमेंट वापस मिलने से कार्य सुगम हो जाएंगे। लेन-देन संबंधी कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। बच्चे के किसी बेहतरीन उपलब्धि से घर में उल्लास बना वातावरण रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध शालीनता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उभर सकती है। अपना उचित इलाज अवश्य ले।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6*

*मकर* – पॉजिटिव- दिल की बजाय दिमाग से निर्णय ले और प्रैक्टिकल बने। इससे आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम में सफलता पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव भी रह सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस समय मेहनत ज्यादा होगी और नतीजे कम मिल पाएंगे। इस दौरान अपने कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने जैसी योजना पर विचार करें। यह बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। और इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान में प्रतिकूलता की वजह से हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें।

*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव- किसी वजह से आपका कोई काम रुका था तो दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को भी क्रियान्वित करने का उचित समय है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा ले, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। व्यर्थ के खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई भी खास निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें।
व्यवसाय- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आप के निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। परिवार के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

*मीन* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य के प्रति प्रयासरत थे, वह हासिल हो जाएगा। नवीन कार्यों संबंधी योजना बनेगी और ये योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी होंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल ना होने दें। अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करना भी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। हालांकि कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। इसलिए वहां आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी प्रमोशन भी संभव है।
लव- पति-पत्नी में किसी वजह से आपसी तालमेल की कमी रहेगी। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ परेशानियां रहेंगी। महिलाएं जोड़ो के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बम्हनी मडेरा में 1 करोड़ 54 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

बम्हनी मडेरा में 1 करोड़ 54 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d