• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा,….*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 8, 2025
in ज्योतिष
0
आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा,….*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज कामदा एकादशी पर आश्लेषा नक्षत्र और रवि योग शूल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से‌ मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, और मीन राशियों के लोगों के लिए लाभ और तरक्‍की के योग बने हैं। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन*
——————————————————-
*आज 08 अप्रैल दिन मंगलवार को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज मंगलवार का दिन है। आज शूल योग रहेगा। वहीं चंद्रमा आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य मीन राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक और राहुकाल दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से दोपहर 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप हनुमान जी को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद ही शुभ है क्योंकि आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही आज कामदा एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु को 11 पीले रंग के फूल चढ़ाएं और श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। फिर व्रत के अगले दिन इन फूलों को जल में प्रवाहित कर दें। एकादशी के दिन इस उपाय को करने से साधक के कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। कामदा एकादशी के दिन दान और पुण्य करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आज भद्रा सुबह 08:32 बजे से रात्रि 09:12 बजे तक रहेगा, आज मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा से द्वादश भाव में रहेगा। और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करते हुए आश्लेषा नक्षत्र पर रहेंगे। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ऐसे में आज के दिन भगवान विष्णु और बजरंगबली की कृपा का विशेष लाभ पाकर भाग्यशाली बनेंगे मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, और मीन राशियों के लोगों के लिए लाभ और तरक्‍की के योग बने हैं, धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। कारोबार में मनचाही सफलता हासिल होगी और इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा,….*

*मेष* – पॉजिटिव- कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रही मेहनत के उत्तम परिणाम मिलने वाले हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी।
नेगेटिव- अपने गुस्से पर काबू रखें तथा शांति से कार्यों को व्यवस्थित करें। कभी-कभी आपका स्पष्टवादिता वाला स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। तथा कुछ संबंध भी खराब हो जाते हैं। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा रहेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के लिए समर्पित रहें। नौकरीपेशा लोगों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
लव- बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। हालांकि पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि भी प्राप्त करेंगे। तथा आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- युवा लोग विशेष रुप से ध्यान रखें, कि किसी गतिविधि की वजह से समाज में कुछ मानहानि जैसी स्थिति बन सकती हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें। और ना ही व्यर्थ की गतिविधियों में अपना ध्यान दें। किसी भी तरह का लेनदेन करना इस समय उचित नहीं है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में कुछ रुकावट रहेगी। इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था मधुर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। इस समय जोड़ो अथवा घुटनों के दर्द परेशान करेंगे।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी उलझा हुआ काम पूरा हो सकता है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे और आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास भी करेंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मिलाप ना रखते हुए अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। कुछ विरोधी लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा करेंगे। इसलिए अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष सार्वजनिक ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नए काम शुरू करने का उचित समय है। अच्छा मुनाफा भी रहेगा। मशीनरी और लोहे से संबंधित व्यवसाय में किसी तरह की दिक्कत आ सकती हैं। कोई ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक है।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी और विवाह हेतु परिवार जनों की स्वीकृति भी मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8*

*कर्क* – पॉजिटिव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से थोड़ा समय आराम के लिए भी निकालें। इससे तनाव से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी। जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करके आपको खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें। अपने व्यवहार में मैच्योरिटी लाएं। आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी। किसी अनुभवी की मदद से जल्द से जल्द उसे निपटने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियां नाकामयाब रहेंगी और आपको फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती हैं।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। परंतु मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेना आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

*सिंह* – पॉजिटिव- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने काम पूरे करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाएगी।
नेगेटिव- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी या लोन लेना उचित नहीं है। क्योंकि इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय तनाव और समस्या से राहत पाने के लिए मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियां किसी से भी शेयर ना करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे आर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा, जिससे आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आप अपने आत्म विश्वास और मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1*

*कन्या* – पॉजिटिव- आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और सभी कार्य निर्विकार संपन्न होते जाएंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा।
नेगेटिव- कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती है। लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। रूपए-पैसे संबंधी मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ कहासुनी होने की आशंका है।
व्यवसाय- आपके द्वारा लिए गए व्यवसायिक निर्णय लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में किसी प्रकार की हानि होने की आशंका है। नौकरी में आपके कार्यों के उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। तथा आपसी मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दे।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक समस्या बढ़ेगी। अपने खान-पान और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

*तुला* – पॉजिटिव- आज दिनचर्या खुशनुमा व्यतीत होगी। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी आनंदित होंगे। किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- भूमि या वाहन संबंधित कर्ज लेने की योजना है, तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं। इस समय कोई यात्रा करना भी हितकारी नहीं रहेगा। विद्यार्थी अपने फ्यूचर को लेकर सचेत रहे।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। हालांकि आज कार्य क्षेत्र में आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी पोस्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- परिवार जनों के बीच आपसी तालमेल का अभाव आपकी चिंता का कारण बन सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम की अनुरूप अपनी दिनचर्या और खानपान रखें।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकारे और क्रिएटिव रहे। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज हल हो जाएगा। कोई बड़ा आर्डर आपके हाथ में आ सकता है, लेकिन अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। सावधान भी रहे क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। तथा सभी सदस्यों के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण तथा खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए उचित आहार ले।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7*

*धनु* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आएगा। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद घर परिवार पर बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई समस्या हल होगी।
नेगेटिव- जहां तक संभव हो अपने कार्य खुद ही हल करें। दूसरों की वजह से किसी तरह की हानि होने की स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजना को लेकर कुछ विचार विमर्श होंगे। फोन पर कोई महत्वपूर्ण वार्ता आपके लिए लाभदायक रहेगी। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें और अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही कोई उपलब्धि हासिल करेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातें अशांति फैला सकती हैं। मामलों को ज्यादा तूल ना देना उचित है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा खराब ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*मकर* – पॉजिटिव- मेहनत के मनोनकुल परिणाम हासिल करने हैं, तो दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य लें। उनकी उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तथा हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी कार्यों के प्रति एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते बनते बीच में ही रुक सकते हैं। घर के सदस्यों के कार्यों में ज्यादा रोक-टोक करना भी उनके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
व्यवसाय- ब्यूटी तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर सुलभ होंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद समाप्त होगा तथा वे लोग काम के प्रति पूर्ण रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। ऑफिस में चल रही राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तथा घर परिवार का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। लेन-देन संबंधी समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग सचेत रहे, कोई व्यक्तिगत समस्या आपको डांवाडोल कर सकती है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। जीत आपकी निश्चित है। कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है, वर्तमान कार्यों पर ही फोकस रहे। व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने ऑफिशियल फाइलें संभाल कर रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। ध्यान रखिए, कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- वात की वजह से जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें।

*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1*

*मीन* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए पूर्णता अनुकूल रहेगी। तथा अधिकतर कार्य यथा समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा, जो कि आरामदायक तथा सुखदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोगों की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखे कि पिता या पिता समान व्यक्तियों व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। अपने वर्तमान गतिविधियों पर फोकस रहना जरूरी है। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित कोई लाभकारी प्रस्ताव आएगा। और आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से उसे पूरा भी कर लेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में बोनस या तरक्की मिलने की उचित संभावना है।
लव- परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरिन इनफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। पानी का सेवन यथा मात्रा में करें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में जाग्रति काॅलोनी में आत्मीय भव्य नन्ही कन्याओं का विधिवत पूजा अर्चना कर भोज का आयोजन कर शाम को महिला मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक मां जगदम्बा के भजनों की प्रस्तुति दी गई*

*समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में जाग्रति काॅलोनी में आत्मीय भव्य नन्ही कन्याओं का विधिवत पूजा अर्चना कर भोज का आयोजन कर शाम को महिला मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक मां जगदम्बा के भजनों की प्रस्तुति दी गई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d