रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविवार को नर्मदापुरम जिले में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का स्थानीय हेलीपैड पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह , सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ,नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला ने आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला ,डीआईजी प्रशांत खरे , कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह, सहित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।


